{"_id":"69e931f012457f975d0fd029","slug":"mother-collapses-upon-seeing-sons-body-father-and-son-in-critical-condition-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-155195-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बेटे का शव देख मां हुई बेसुध, पिता-पुत्र की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बेटे का शव देख मां हुई बेसुध, पिता-पुत्र की हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर । नेशनल हाईवे-44 पर हुए सड़क हादसे में घायल आठ वर्षीय बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद जब मासूम का शव घर पहुंचा तो मां बेटे का शव देखते ही बेसुध हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, जबकि घायल पिता और दूसरा बेटा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम बेटना के पास 21 अप्रैल को तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो कार में पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में थाना सौजना क्षेत्र के ग्राम पुंटाखेरा निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र, उनकी 28 वर्षीय पत्नी राखी, आठ वर्षीय पुत्र प्रियांश और छह वर्षीय शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मेडिकल कॉलेज से हालत गंभीर होने पर जितेंद्र, प्रियांश और शिवांश को झांसी रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान बुधवार रात प्रियांश ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर ललितपुर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बुधवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। बेटे का शव देखते ही मां राखी बेसुध होकर गिर पड़ी। महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला।
उधर, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती जितेंद्र और शिवांश की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवांश की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X