सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four accused arrested with stolen bricks

Lalitpur News: चोरी की ईटों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with stolen bricks
विज्ञापन
-पीली धातु की 13 ईटें बरामद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने सुनौरी खजाना लूटकांड में शामिल चार आरोपियों को चार ईटों के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह उन्हें बेचने जा रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम सुनौरी में 9 अप्रैल को स्वर्णकार समाज के लोगों को गौड़ बाबा मंदिर निर्माण के दौरान खुदाई में पीली धातु की 14 ईटें मिली थीं। उन ईटों को उसी समय एक गड्ढे में दबा दिया था। लेकिन कुछ समय बाद जब समाज के लोग मौके पर गए, तब वहां से उक्त ईटें नदारद थी। इसके बाद स्वर्णकार समाज ने गांव के लोगों पर और गांव के लोगों ने स्वर्णकार समाज के लोगों पर तरह-तरह के आरोप लगाए थे। इसके बाद कोतवाली पुलिस और एसओजी ने जब ग्रामीणों पर दवाब बनाया तब मंदिर के पास से नौ ईटें बालू के ढेर से मिल गई थीं लेकिन शेष ईटों के बारे में पुलिस जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने सीओ आशीष मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को उक्त खुलासे के लिए सक्रिय किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास व आने - जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज का डेटा व सर्विलांस (टेक्नीकल/मैनुअली) से प्राप्त तकनीकी डेटा का तार्किक अवलोकन व तकनीकी विश्लेषण करने पर प्राप्त जानकारी के बाद चार आरोपी मंगल यादव, जयसिंह यादव, शिशुपाल उर्फ बादाम यादव व राजा निवासी ग्राम सुनौरी तालबेहट के नाम प्रकाश में आए थे। आरोपी जब उक्त माल को बंटबारे के बाद बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed