सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Two-wheeler theft gang busted; 2 accused arrested, 7 motorcycles recovered.

अंबिकापुर में बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश: पुलिस ने दो शातिरों को दबोचा, कब्जे से चार लाख समेत सात बाइक जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से चार लाख रुपये कीमत की सात चोरी की बाइक जब्त की गई हैं। जिला अस्पताल, चांदो बाजार, मिशन अस्पताल समेत कई जगहों से चोरी करने वाले आरोपियों ने 10 से ज्यादा वारदातों का खुलासा किया।

Two-wheeler theft gang busted; 2 accused arrested, 7 motorcycles recovered.
दो चोर पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिला में अंबिकापुर शहर और आसपास क्षेत्रों में बढ़ रही दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिल जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, भगवानपुर सुभाषनगर निवासी शिवम रवानी ने थाना मणिपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि नौ अप्रैल को जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज कराने के दौरान उनकी अपाचे मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना मणिपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले की जांच तेज की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त दीपक प्रजापति (23 वर्ष), निवासी बरगीडीह थाना लुंड्रा को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में उसने शहर के विभिन्न स्थानों चांदो बाजार, मिशन अस्पताल, महामाया चौक और जिला अस्पताल परिसर से कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छह मोटरसाइकिल बरामद कीं। साथ ही उसने एक अपाचे मोटरसाइकिल अपने साथी जावेद खान (28 वर्ष), निवासी बरगीडीह थाना लुंड्रा को देने की जानकारी दी।

पुलिस ने जावेद खान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसके कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज रहे हैं। इस कार्रवाई में थाना लुंड्रा, थाना मणिपुर और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed