BOB Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पोर्ट्सपर्सन की शानदार भर्ती, आवेदन शुरू; जानें फॉर्म भरने की सभी शर्तें
BOB Sportsperson Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पोर्ट्सपर्सन पदों के लिए की वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के माध्यम से क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। डिग्री ऐसे कॉलेज या यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए जिसे भारत सरकार या एआईसीटीई द्वारा मान्यता मिली हो।
खेल योग्यता में उम्मीदवार ने किसी बड़े स्तर पर खेला होना चाहिए। जैसे – राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने राज्य या देश की ओर से खेला हो, या जूनियर नेशनल, खेलो इंडिया गेम्स, एसजीएफआई में पदक जीता हो। इसके अलावा, जो उम्मीदवार इंटर-यूनिवर्सिटी या स्कूल स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा और एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। ऑफलाइन भुगतान स्वीकार नहीं है।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक (ESM/ DESM) और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Careers” या "Current Opportunities" सेक्शन खोलें।
- स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन ढूंढकर उस पर क्लिक करें।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी बेसिक जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि) भरें।
- अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
- जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक और खेल प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

कमेंट
कमेंट X