सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Make school fee details public

Chamoli News: विद्यालयों में शुल्क का विवरण सार्वजनिक करें

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 23 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Make school fee details public
विज्ञापन
सीईओ ने गोपेश्वर में संचालित निजी विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने गोपेश्वर में संचालित दो निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक लिया जाने वाला शुल्क अभिभावकों के साथ सार्वजनिक करने और एक प्रति विद्यालय के सूचना पट व गेट पर चस्पा करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने पीस पब्लिक स्कूल और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शुल्क में पादर्शिता, शुल्क संरचना, शुल्क वृद्धि पर नियंत्रण, अभिभावकों से संवाद, अतिरिक्त या छिपाकर लिए जाने वाले शुल्क पर प्रतिबंध, अभिभावकों की शिकायतों का निराकरण आदि के निर्देश दिए। शुल्क की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि पुन: प्रवेश और शुल्क वृद्धि प्रतिबंधित है। छात्रों का शुल्क व कर्मचारियों का वेतन बैंक के माध्यम से लिया व दिया जाए। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, किताबों के लिए निश्चित दुकानदार की बाध्यता न रखने, सुझाव व शिकायत पेटिका का हर सप्ताह अवलोकन करने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेमी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed