Live
UP Board Result Out Live: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आसानी से देखें रिजल्ट
{"_id":"69e9778fc58e6adf2909d231","slug":"up-board-class-10th-12th-result-2026-live-upmsp-high-school-inter-marksheet-toppers-upmsp-edu-in-digilocker-2026-04-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board Result Out Live: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आसानी से देखें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Up Board Class 10th 12th Result 2026 Out, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, digilocker, sarkari result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्र अपना परिणाम सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। जानें पूरी प्रक्रिया
यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
UP Board 10th Topper List
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
04:33 PM, 23-Apr-2026
Up Class 12th Result: टॉपर्स की सूची और प्रदर्शन
इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। यह उपलब्धि न केवल शिखा के लिए बल्कि उनके परिवार और विद्यालय के लिए भी गौरव का क्षण है। टॉपरों की सूची में शामिल अन्य छात्रों के नामों और उनके अंकों का विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।04:32 PM, 23-Apr-2026
Up Class 10th Result: परीक्षा परिणाम का विस्तृत विवरण
इस वर्ष जारी किए गए परिणामों के अनुसार, हाईस्कूल परीक्षा में कुल 90.4% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा में 80.32% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। यह आंकड़े पिछले वर्षों की तुलना में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम दर्शाते हैं।04:32 PM, 23-Apr-2026
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने आज, 23 अप्रैल 2026 को, वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी कर दिए हैं। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने शाम चार बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही, यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए 53 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है, और उनके भविष्य का निर्धारण हो गया है।
04:30 PM, 23-Apr-2026
UP Board Result 2026 Out: यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
| रैंक | नाम | प्रतिशत | जिला |
|---|---|---|---|
| 1 | शिखा वर्मा | 97.60% | सीतापुर |
| 2 | नंदिनी गुप्ता | 97.20% | बरेली |
| 2 | श्रेया वर्मा | 97.50% | बाराबंकी |
| 3 | सुरभि यादव | 97.00% | बरेली |
| 3 | पूजा पाल | 97.33% | बाराबंकी |
04:22 PM, 23-Apr-2026
UP Board Result: यहां मिलेगा एक क्लिक में रिजल्ट
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार कुछ देर में खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज परिणाम घोषित करेगा, जिसके बाद छात्र यहां एक क्लिक में आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
04:14 PM, 23-Apr-2026
12वीं के टॉपर की लिस्ट
12वीं के टॉपर की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
04:09 PM, 23-Apr-2026
यूपी बोर्ड का टॉपर प्रथम कशिश
इस बार भी सीतापर की कशिश वर्मा ने 10वीं कक्षा में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर बाराबंकी की अंशिका वर्मा हैं, तीसरे पर अदिति हैं।
04:07 PM, 23-Apr-2026
10वीं कक्षा का पास फीसदी 90.42 रहा
10वीं कक्षा का पास फीसदी 90.42 रहा। जबकि 12वीं का 80.38 प्रतिशत रहा।04:00 PM, 23-Apr-2026
Upmsp Result 2026: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्र अपना परिणाम सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे, जिसके लिए उन्हें पहले से पंजीकरण करना होगा।03:54 PM, 23-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X