डिप्टी सीएम केशव बोले : युवा अफसर विकसित भारत के होंगे मजबूत स्तंभ
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद बुधवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में आयोजित संस्कृति आईएएस संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस)-2024 में चयनित 175 अभ्यर्थियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद बुधवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में आयोजित संस्कृति आईएएस संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस)-2024 में चयनित 175 अभ्यर्थियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज के युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का लक्ष्य है। इसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सफल अभ्यर्थियों ने अपने गांव परिवार, माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा, वर्तमान सरकार में भर्ती प्रक्रियाएं पारदर्शी हुई हैं। अब केवल मेहनत और प्रतिभा के आधार पर ही चयन संभव है। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका हो तो छात्र शिकायत करें, सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। वहीं, मुक्त विवि के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि विश्वविद्यालयी शिक्षा के दौरान ही छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की आदत डालनी चाहिए। इससे उनके शीघ्र चयन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. सविता अग्रवाल ने भावी सिविल सेवकों को तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम में संस्कृति आईएएस संस्थान ने फंडामेंटल कोर्स की शुरुआत की। जिसे मात्र एक रुपये की टोकन राशि पर उपलब्ध कराया गया है। इस पहल की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने इसे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए उपयोगी बताया।
संस्कृति आईएस के प्रबंध निदेशक अखिल मूर्ति और सह-संस्थापक गीतांजलि ने अतिथियों का स्वागत किया। सेंटर हेड केपी द्विवेदी ने मुख्य अतिथि को उनका एक स्केच फोटोग्राफ भेंट किया। संस्था के निदेशक अखिल मूर्ति सहित अन्य शिक्षकों को उपमुख्यमंत्री ने माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सांसद प्रवीण पटेल, फाफामऊ के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, फूलपुर के विधायक दीपक पटेल, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल तथा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान के अलावा वरिष्ठ शिक्षक सीबीपी श्रीवास्तव, एके अरुण, राजकुमार और केपी द्विवेदी सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी भी कार्यक्रम उपस्थित रहे। संचालन नूपुर कपूर ने किया, जबकि अनिल सुदर्शन और रुक्मणि शर्मा के गीतों ने समारोह का माहौल खुशनुमा बना दिया।
इस दौरान संस्कृति आईएएस के फाइनेंस हेड निशांत सक्सेना के साथ आयोजक मंडल के प्रमुख सदस्यों में अकादमिक हेड संजीव सिंह, हृदेश कुमार तथा मीडिया टीम से नरेंद्र कुमार, संदीप पांडेय, निपेंद्र सिंह और आशुतोष भी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X