03:05 PM, 23-Apr-2026
Up Board High School Result: रोल नंबर रखें तैयार
यूपी बोर्ड के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें। रिजल्ट जारी होते ही छात्र रोल नंबर दर्ज करके तुरंत अपना परिणाम चेक कर सकेंगे, इसलिए पहले से तैयारी रखना जरूरी है ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
02:53 PM, 23-Apr-2026
UP Board UPMSP Result Live: अमर उजाला की वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। विद्यार्थी अपने परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से देख पाएंगे। रिजल्ट पेज का पता है:
amarujala.com/results/up-board
02:19 PM, 23-Apr-2026
UP Board Result: यहां मिलेगा एक क्लिक में रिजल्ट
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार कुछ देर में खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज परिणाम घोषित करेगा, जिसके बाद छात्र
यहां एक क्लिक में आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
02:09 PM, 23-Apr-2026
Up board Intermediate Result 2026: पिछले साल कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट?
पिछले वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% दर्ज किया गया। वहीं बालकों का पास प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं ने 86.37% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जो बालकों की तुलना में 9.77% अधिक रहा।
01:40 PM, 23-Apr-2026
UP Board Sarkari Result: पिछले साल टॉप-10 में 30 विद्यार्थी
पिछले साल इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में कुल 30 छात्रों ने जगह बनाई थी। इसमें पहले स्थान पर एक छात्र रहा, दूसरे स्थान पर चार छात्र, तीसरे और चौथे स्थान पर एक-एक छात्र, जबकि पांचवें स्थान पर दो छात्रों ने स्थान हासिल किया।
01:13 PM, 23-Apr-2026
Upmsp Result 2026: पिछले साल 12वीं के टॉपर
पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह 96.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से रहे। वहीं इटावा की मोहनी ने 96.40% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
12:06 PM, 23-Apr-2026
UP Board Result: सबसे पहले अमर उजाला पर देखें रिजल्ट
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बस कुछ ही समय में यूपीएमएसपी परिणाम जारी करने वाला है, जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला पर आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
11:46 AM, 23-Apr-2026
UP Board Result 2026: ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
11:25 AM, 23-Apr-2026
UP Board Result kaise check karen: पिछले साल 10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप
पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र सफल हुए। हाईस्कूल टॉपर लिस्ट में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर इटावा की अंशी तिवारी और बाराबंकी के अभिषेक कुमार यादव 97.67% अंकों के साथ रहे, जबकि मुरादाबाद के मृदुल गर्ग ने 97.50% अंक पाकर चौथा स्थान हासिल किया।
11:15 AM, 23-Apr-2026
UP Board Result 2026: कितने बच्चों ने दी परीक्षा?
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक पूरे प्रदेश में आयोजित की गईं, जहां 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और नकल पर सख्ती से रोक लगाई गई। इसमें हाईस्कूल के करीब 26 लाख से अधिक और इंटरमीडिएट के लगभग 25 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कमेंट
कमेंट X