सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Robbery Over Wedding Joy 17 lakh Looted from Three Houses in Gopalganj

Bihar News: शादी की खुशियों पर चोरों का साया; गोपालगंज में तीन घरों में 17 लाख की चोरी, पुलिस पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: गोपालगंज के सबेया गांव में चोरों ने तीन घरों में सेंध लगाकर करीब 17 लाख की चोरी की। शादी वाले घर से जेवरात व सामान लूट लिया गया। वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस जांच में जुटी है।

Robbery Over Wedding Joy 17 lakh Looted from Three Houses in Gopalganj
एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। सबेया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गश्ती व्यवस्था को चकमा देते हुए तीन घरों को निशाना बनाया और करीब 17 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
Trending Videos


शादी वाले घर में मातम
सबसे ज्यादा नुकसान बलराम खटीक के परिवार को हुआ है। घर में बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। 3 मई को तिलक और 6 मई को विवाह तय था, लेकिन चोरों ने शादी के लिए बनाए गए गहने, जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी एक ही रात में खत्म हो गई, जिससे घर में खुशी की जगह गम और सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद खुलेआम बंटवारा
चोरों की हिम्मत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वारदात के बाद वे पास के सुनसान इलाके में रुके और लूटे गए सामान के बक्से तोड़कर गहनों का आपस में बंटवारा किया। घटनास्थल पर बिखरे सामान ने पूरे मामले की भयावहता उजागर कर दी।

दो और घर भी बने निशाना
इसी रात नंदकिशोर गोंड के घर में भी सेंधमारी हुई, जहां से करीब 3 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। तीन घरों में एक साथ हुई इस वारदात ने ग्रामीणों में गुस्सा और डर दोनों बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें-  उपमुख्यमंत्री ने तेजस्वी पर किया पलटवार, कहा- वह खुद क्या हैं? पहले उनसे पूछा जाए

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि कमजोर गश्ती व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे आसानी से वारदात कर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed