सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Deputy CM Vijay Chaudhary held a press conference, Nitish Kumar, NDA, JDU, Samrat Chaudhary, floor test

Bihar: विजय चौधरी ने बताया- नीतीश कुमार ने भाजपा का CM क्यों बनाया; बोले- सम्राट चौधरी उन्हीं की पसंद से बने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Thu, 23 Apr 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी पहली बार लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए सामने आई। जदयू की ओर से बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कई सवालों का जवाब दिया। सम्राट चौधरी को ही मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया उन्होंने यह भी बताया। 

Deputy CM Vijay Chaudhary held a press conference, Nitish Kumar, NDA, JDU, Samrat Chaudhary, floor test
नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, श्रवण कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नई सरकार बनने के बाद पहली बार जदयू कोटे से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया कि एनडीए सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास पूरा बहुमत है और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि 24 अप्रैल को एनडीए सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने जा रही है। शुक्रवार को विधानसभा की बैठक भी बुलाई गई है। इसको लेकर एनडीए के साथियों के बीच बातचीत जारी है। हमलोग पूरी मजबूती के साथ विश्वास मत हासिल करेंगे। हमलोगों के पास बहुमत है। 
Trending Videos

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि होली के बाद हुए राजनीतिक घटनाक्रम से सभी परिचित हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और इस्तीफे के बाद नई परिस्थितियां बनीं, जिन पर सरकार जवाब देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

'नीतीश के विजन पर आगे बढ़ रही सरकार'

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से नीतीश कुमार के बताए रास्ते पर चल रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले भी कह चुके हैं कि यह सरकार नीतीश कुमार के बताए रास्ते और नीति पर ही चल रही है। वर्तमान सरकार नीतीश कुमार के विजन को आगे बढ़ा रही है। आगे भी जनता के हित में ही निर्णय लिए जाएंगे।

 

जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे’

विजय चौधरी ने कहा कि पिछले 20 साल से लोगों का समर्थन एनडीए सरकार को मिल रहा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने प्रचंड बहुमत दिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया। नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद नई सरकार बन गई। मैं आप सबको आश्वस्त करता हूं कि सरकार भले ही नई है लेकिन सबकुछ नीतीश कुमार की छत्रछाया में ही चल रहा है। यह सरकार नीतीश कुमार के बनाए रास्ते पर चलेगी। नीतीश कुमार की ओर से किए गए सारे वादों को नई सरकार निभाएगी। 

Bihar Floor Test: सीएम सम्राट चौधरी को बहुमत साबित करने में परेशानी होगी? अग्निपरीक्षा तेजस्वी यादव की भी


तेजस्वी पर पलटवार करते हुए क्या कहा?

तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव अपनी सरकार के खजाना का लेखा जोखा मंगवा कर जनता के सामने रख लें। NDA सरकार में वित्त विभाग अब तक लाल घेरे में नहीं आई है। लेकिन, उस वक्त (2005 से पहले) हमेशा वित्त विभाग लाल घेरे में रहता था। सरकारी कर्मियों को समय से वेतन तक नहीं मिलता था। इसलिए तेजस्वी यादव पहले अपनी सरकार में वित्त की स्थिति का जायजा लें तब आरोप लगाएं।

 

कर्ज लेना सामान्य प्रक्रिया’

नई सरकार द्वारा केंद्र सरकार से कर्ज लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए हर राज्य सरकार केंद्र से ऋण लेती है, इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। पहले भी हमलोगों ने केंद्र से ऋण लिया है।

 

निशांत की यात्रा पर क्या बोले?

निशांत कुमार के बिहार यात्रा पर निकलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो अच्छी बात है कि निशांत कुमार बिहार के लोगों को जानने समझने और उनकी स्थिति को देखने के लिए उनके बीच जा रहे हैं।

 

'भाजपा सीएम, जदयू डिप्टी सीएम पर सफाई'

भाजपा के मुख्यमंत्री और जदयू के उपमुख्यमंत्री होने पर विजय चौधरी ने कहा कि यह तो स्वाभाविक बात है कि भाजपा के विधायकों की संख्या अधिक है। कई वर्षों से भाजपा के साथ हम लोग गठबंधन में हैं। आपलोग 2020 का विधानसभा चुनाव याद कीजिए जब जदयू को मात्र 43 सीटें आई थी। भाजपा को 74 सीटें आई थी। लेकिन, इसके बावजूद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। इस बार हमलोगों के नेता नीतीश कुमार ने कहा कि इतने वर्षों से भाजपा हम लोगों के साथ है इस बार भी विधानसभा में उनकी संख्या हमलोगों से अधिक है इसलिए मुख्यमंत्री पद उन्हें ही मिलना चाहिए।

 

'शराबबंदी पर कायम सरकार रहेगी'

शराबबंदी के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि इस नीति को सभी दलों का समर्थन है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। अनंत सिंह का बयान उनकी निजी राय है। पार्टी, सरकार और विधायक तीनों अलग चीज है। जो विधायक शराबबंदी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उन्होंने ही शराबबंदी कानून को विधानसभा में समर्थन दिया था। इसीलिए इन सब बातों का अब कोई मतलब नहीं है

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed