सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment will be done for 140 posts of Anganwadi workers in Prayagraj, online application process started.

Prayagraj : प्रयागराज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 140 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बाल विकास परियोजनाओं के तहत प्रयागराज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 140 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Recruitment will be done for 140 posts of Anganwadi workers in Prayagraj, online application process started.
आंगनबाड़ी केंद्र(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाल विकास परियोजनाओं के तहत प्रयागराज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 140 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://www.upanganwadibharti.in पर किया जा सकता है।

Trending Videos


जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह के अनुसार विज्ञापित पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। दो परियोजनाओं मेजा व शहर द्वितीय में पूर्व चयन प्रक्रिया से आच्छादित तीन पदों और 19 परियोजनाओं में नवीन चयन प्रक्रिया के तहत 137 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्राम सभा/वार्डवार पदों की सूचना एवं आरक्षण का विवरण कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील एवं विकास खंड कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन चयन प्रक्रिया के तहत शंकरगढ़ में छह, सैदाबाद में तीन, शहर द्वितीय में 12, शहर प्रथम में 19, प्रतापपुर में तीन, मेजा में 12, मऊआइमा में एक, कोरांव में सात, कौड़िहार में छह, जसरा में 14, हंडिया में एक, धनूपुर में दो, चाका में 12, बहरिया में आठ, बहादुरपुर में 11, फूलपुर में सात, मांडा में पांच, होलागढ़ व करछना में चार-चार पदाें और पूर्व चयन प्रक्रिया के तहत मेजा में दो व शहर द्वितीय में एक पद पर भर्ती होगी।

पात्रता की शर्तों के तहत आवेदक की आयु निर्धारित कटऑफ तिथि एक जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं उसके समकक्ष होगी। यह सीधी भर्ती मानदेय पर संविदा आधारित पदों पर होगी। विज्ञापित पदों की संख्या घट-बढ़ भी सकती है।

भर्ती में इन्हें दी जाएगी वरीयता

- उसी ग्राम सभा/वार्ड (शहरी क्षेत्र में) की निवासी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा महिला।
- उसी ग्राम सभा/वार्ड (शहरी क्षेत्र में) की निवासी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधिक तलाकशुदा परित्यक्ता महिला।
- विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला के गरीबी रेख के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार का अभ्यर्थी न मिलने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड (शहरी क्षेत्र में) की निवासी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाएं।

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती का परिणाम जारी

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में पांच परियोजनाओं शहर प्रथम, शहर द्वितीय, चाका, बहादुरपुर व सोरांव में आंगनबाड़ी सहायिका के 363 पदों पर भर्ती का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह के अनुसार 281 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि 82 पद आवेदन प्राप्त न होने व पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण रिक्त रह गए हैं। भर्ती का परिणाम विकास भवन स्थित कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed