UP: वाराणसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतले को चूड़ियां पहनाईं, फिर फूंका; मुर्दाबाद के नारे लगे
Varanasi News: रैली में महिलाओं ने नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान.., राहुल गांधी मुर्दाबाद... और अखिलेश यादव मुर्दाबाद... जैसे नारों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को लहुराबीर स्थित आजाद पार्क से भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली लहुराबीर से शुरू होकर चेतगंज स्थित आर्य महिला कॉलेज तक पहुंची और फिर वापस आजाद पार्क आकर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
रैली के दौरान महिलाओं ने “नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “राहुल गांधी मुर्दाबाद” और “अखिलेश यादव मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के प्रतीकात्मक पुतलों को चूड़ियां पहनाईं और इसके बाद उनका दहन किया।
गरमाई राजनीति
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूजा दीक्षित ने कहा कि नारी सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
रैली में विभव सिंह, सुरेखा सिंह, ममता सिंह, सुनीता सिंह, संगीता मिश्रा, शिवानी सिंह, ज्योति गुप्ता, नेहा कक्कड़, साधना सिंह और रचना अग्रवाल समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
वहीं, इस प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के नेता मनोज राय धूपचंडी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चूड़ी, जो भारतीय नारी की शक्ति, सौभाग्य और गरिमा का प्रतीक है, उसे अपमान के औजार के रूप में इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न केवल प्रतीकों का अवमूल्यन है, बल्कि महिला सशक्तीकरण की भावना के भी विपरीत है। इस रैली और उसके बाद आए राजनीतिक बयानों से शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

कमेंट
कमेंट X