सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electrocuted hanging clothes to dry son dies sisters wail inconsolably upon seeing brother body

UP: कपड़ा फैलाते वक्त लगा करंट...इकलौते बेटे की मौत, लाश देख बिलख पड़ीं बहनें; पिता बोले- किसके सहारे जिएंगे

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: युवक की करंट लगने से माैत की सूचना पाकर माैके पर दीदारगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अपने परिवार का इकलाैता बेटा था।

Electrocuted hanging clothes to dry son dies sisters wail inconsolably upon seeing brother body
पवन कुमार यादव की फाइल फोटो और बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Azamgarh News: दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कादनपुर निवासी 20 वर्षीय युवक की औरंगाबाद में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos




मृतक पवन कुमार यादव के पिता रामसहारे यादव ने बताया कि वह अपने सगे मामा चंद्रशेखर यादव के साथ ट्रक पर रहकर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह औरंगाबाद में एक निजी होटल के पास ट्रक खड़ा कर नहा रहा था। नहाने के बाद वह कपड़ा फैला रहा था। इसी दौरान कपड़ा अचानक हाईटेंशन बिजली के तार से छू गया, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार शाम लगभग 7 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Electrocuted hanging clothes to dry son dies sisters wail inconsolably upon seeing brother body
युवक की माैत के बाद घर पर माैजूद लोग। - फोटो : संवाद

पवन कुमार यादव परिवार के इकलौते बेटा था और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी बहनें साधना यादव और मेनका यादव की अभी शादी नहीं हुई है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद पवन परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बाहर काम करने लगा था।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव कादनपुर लाया जाएगा। युवक की असमय मौत की सूचना से मां मीरा देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामसहारे यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा इकलौता चिराग बुझ गया, अब हम किसके सहारे जीवन बिताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed