सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The main market of Tharali was jammed three times, SDM was also stranded.

Chamoli News: थराली के मुख्य बाजार में तीन बार लगा जाम, एसडीएम भी फंसे

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 23 Apr 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
The main market of Tharali was jammed three times, SDM was also stranded.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

थराली/कर्णप्रयाग। बृहस्पतिवार को थराली मुख्य बाजार में खनन सामग्री ले जा रहे डंपरों और शादियों के सीजन के कारण यहां तीन बार जाम लगा। जाम में उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट भी फंस गए।

बृहस्पतिवार को थराली-ग्वालदम तिराहे से सहकारी समिति थराली तक आधे घंटे तक जाम लगा रहा। एक जाम खुला ही था कि बीस मिनट बाद फिर से जाम लग गया। शादी के सीजन के कारण वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण दिक्कतें बढ़ गईं। वहीं दोपहर मेंं थराली पुल पर एक बस व डंपर आमने-सामने आने से सड़क बंद हो गई। इस दौरान एसडीएम का वाहन भी फंस गया। यहां आधा घंटे तक जाम लगा रहा। खनन पट्टे खुलने के बाद से थराली में जाम की समस्या रोजमर्रा हो गई है। बाद में उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों और डंपर-ट्रक मालिकों के साथ बैठक कर खनन वाहनों की आवाजाही का समय तय करने की योजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर पेट्रोल पंप सड़क पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed