PSB Vacancy: अनुभव वालों के लिए शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती; देखें वैकेंसी
PSB Security Manager Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (सिक्योरिटी) के पद पर भर्ती निकाली गई है, जो अनुभवी उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
PSB Security Manager Vacancy: पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने नियमित आधार पर MMGS-II श्रेणी में सुरक्षा विशेषज्ञ अधिकारी (Security Manager) के पद पर पार्श्व भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत बैंक ने मध्य प्रबंधन ग्रेड स्केल-II (MMGS-II) में सुरक्षा प्रबंधक के 27 पदों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक पीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना जरूरी है। आवेदन के समय उसके पास डिग्री या मार्कशीट का वैध प्रमाण होना चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवार के पास डिग्री प्राप्त करने के बाद कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना में अधिकारी (जैसे कैप्टन, लेफ्टिनेंट या फ्लाइट लेफ्टिनेंट) के रूप में या फिर पुलिस उपाधीक्षक या अर्धसैनिक बलों (BSF, CRPF, ITBP, CISF, SSB आदि) में सहायक कमांडेंट या उससे ऊपर के पद पर काम करने का होना चाहिए।
इस भर्ती में MMGS-II पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अनुसार, केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 02.04.1991 से पहले और 01.04.2003 के बाद नहीं होनी चाहिए, यानी दोनों तिथियां शामिल करते हुए इस सीमा के भीतर आने वाले अभ्यर्थी ही पात्र माने जाएंगे।
कितना मिलेगा वेतन?
इस पद का पे-स्केल MMGS-II है। इसमें शुरुआती वेतन लगभग 64,820 रुपये से शुरू होकर बढ़ते हुए अधिकतम 93,960 रुपये तक जाता है। इसमें बैंक की तरफ से DA (महंगाई भत्ता), HRA (घर किराया भत्ता), CCA, मेडिकल सुविधा, LTC और अन्य कई सुविधाएं भी दी जाती हैं।
इस नौकरी में 1 साल की प्रोबेशन (परिवीक्षा) अवधि होती है, जिसमें प्रदर्शन देखा जाता है। इसके अलावा उम्मीदवार को 2 साल का सर्विस बॉन्ड भरना होगा, जिसमें लगभग 3 महीने के कुल वेतन के बराबर राशि और एक जमानतदार (गैस्टी) देना जरूरी होता है।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये के साथ लागू कर और भुगतान गेटवे शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये के साथ लागू कर और भुगतान गेटवे शुल्क निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद, Career/Recruitment” सेक्शन खोलें।
- अब Security Manager भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, "Apply Online" पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी बेसिक जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि) भरें।
- लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
