सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pharmacist Jobs 2026: HPRCA Opens Applications for Degree/Diploma Candidates from April 28

HPRCA Vacancy: हिमाचल में फार्मासिस्ट की वैकेंसी, फार्मेसी में है डिग्री या डिप्लोमा? 28 अप्रैल से करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 19 Apr 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 18 अप्रैल को फार्मासिस्ट (एलोपैथी)  जॉब ट्रेनी के पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 रिक्तियों को भरा जाएगा।

Himachal Pharmacist Jobs 2026: HPRCA Opens Applications for Degree/Diploma Candidates from April 28
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

HPRCA Pharmacist Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फार्मासिस्ट (एलोपैथी) - जॉब ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नई वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा 28 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

 
वर्ग रिक्तियां
जनरल (यूआर) 6
ईडब्ल्यूएस 3
जनरल (डब्ल्यूएफएफ) – स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित 1
जनरल (डब्ल्यूईएक्सएम) - पूर्व सैनिक का आश्रित 13
एससी (यूआर) 4
एससी (डब्ल्यूईएक्सएम) 4
ओबीसी (यूआर) 4
ओबीसी (डब्ल्यूईएक्सएम) 3
एसटी (यूआर) 1
एसटी (डब्ल्यूईएक्सएम) 2
कुल 41

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं (साइंस से) पास होना जरूरी है। साथ ही उसके पास फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए और फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है। अगर आप हिमाचल प्रदेश के निवासी नहीं हैं, तो आपको 10वीं और 12वीं हिमाचल के किसी स्कूल से पास करनी होगी, लेकिन यह नियम वहां के स्थायी निवासियों पर लागू नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, अगर आपको हिमाचल प्रदेश की भाषा, रहन-सहन और वहां की परिस्थितियों की जानकारी है, तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। एक खास बात यह भी है कि जिन उम्मीदवारों ने 12 सितंबर 2001 से पहले फार्मेसी डिप्लोमा किया है और 10वीं पास हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयोजन तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 28 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 (रात 11:59 बजे)
सुधार विंडो अंतिम तिथि के बाद 4 दिनों तक (शुल्क सहित)
पात्रता की कट-ऑफ तिथि 20 मई 2026 (रात 11:59 बजे)
आयु गणना तिथि 1 जनवरी 2026

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसमें परीक्षा शुल्क 100 रुपये और प्रक्रमण (प्रोसेसिंग) शुल्क 700 रुपये शामिल है। इस तरह कुल मिलाकर उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।

अगर उम्मीदवार आवेदन करने के बाद किसी प्रकार की गलती सुधारना चाहते हैं, तो उनके लिए करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी। इस दौरान फॉर्म में बदलाव करने के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त सुधार शुल्क देना होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को जॉब ट्रेनी योजना 2025 के तहत हर महीने 18,000 रुपये की फिक्स सैलरी दी जाएगी, जो एक निश्चित (समेकित) राशि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed