Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: NCC Cadets organize poster competition and street play on Earth Day at Shaheed Mangal Pandey Women’s PG College
{"_id":"69e89e08000bc6efd00f8c60","slug":"video-meerut-ncc-cadets-organize-poster-competition-and-street-play-on-earth-day-at-shaheed-mangal-pandey-womens-pg-college-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: शहीद मंगल पांडे महिला पीजी कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक, कैडेट्स ने लिया पृथ्वी बचाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: शहीद मंगल पांडे महिला पीजी कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक, कैडेट्स ने लिया पृथ्वी बचाने का संकल्प
मेरठ के शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह और 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डॉ. लता कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ‘पृथ्वी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने सुंदर और संदेशपूर्ण पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की। कैडेट्स ने पृथ्वी के आकार में गोल समूह बनाकर एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट रिया ने प्रथम स्थान, लांस कॉरपोरल मानविका ने द्वितीय स्थान तथा सार्जेंट आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर अनुजा गर्ग और डॉ. मनीषा भूषण शामिल रहीं।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने सभी कैडेट्स और एनसीसी इकाई को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कुल 15 कैडेट्स ने सहभागिता की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।