सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central Market Protest: Police Hold Closed-Door Talks With Women, Community Kitchen Stopped

मेरठ सेंट्रल मार्केट: 12 दिन से चल रहे महिलाओं के धरने को खत्म कराने पहुंचा प्रशासन, पुलिस ने बंद कराया लंगर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Apr 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट मामले में शास्त्री नगर तिरंगा चौक पर चल रहे महिलाओं के धरने को खत्म कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बंद कमरे में बातचीत हुई और लंगर भी बंद करा दिया गया।

Central Market Protest: Police Hold Closed-Door Talks With Women, Community Kitchen Stopped
सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट विवाद को लेकर शास्त्री नगर तिरंगा चौक पर पिछले 12 दिनों से चल रहे महिलाओं के धरने को समाप्त कराने के लिए गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बातचीत की और उन्हें धरना समाप्त करने के लिए कहा। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Trending Videos


बंद कमरे में हुई बातचीत
धरना स्थल पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकार और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को अलग कमरे में बैठाकर करीब एक घंटे तक वार्ता की। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा जाए और धरना समाप्त किया जाए। अधिकारियों की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव की स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: संकट बरकरार, तलाशे जा रहे राहत के विकल्प, पूर्व सरकारों पर अवैध निर्माण बढ़ाने के आरोप

महिलाओं ने कहा-सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद 
धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। महिलाओं का कहना है कि वे किसी तरह का टकराव नहीं चाहतीं, बल्कि अपनी समस्या का समाधान कानूनी तरीके से चाहती हैं।

12 दिन से चल रहा लंगर भी बंद
धरना स्थल पर पिछले 12 दिनों से गुरु का लंगर चल रहा था, जिसमें धरने में शामिल महिलाओं के साथ-साथ वहां आने वाले अन्य लोगों को भी भोजन कराया जा रहा था। हालांकि गुरुवार को पुलिस ने इस लंगर को भी बंद करा दिया।

भाजपा नेताओं के लिए 'शुद्ध बुद्धि' यज्ञ
धरने के दौरान महिलाओं ने हवन पूजन भी किया। उनका कहना था कि जिन भाजपा नेताओं से उन्हें उम्मीद थी कि वे उनकी सुध लेने आएंगे, वे अब तक नहीं पहुंचे। महिलाओं ने टूटे हुए विश्वास का जिक्र करते हुए हवन यज्ञ में आहुति दी और कहा कि यह यज्ञ भाजपा नेताओं की ‘शुद्ध बुद्धि’ के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed