सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central Market Protest: Women Perform ‘Tehravi’ of Self-Respect and Trust, Hold Havan Amid Anger

सेंट्रल मार्केट विवाद: धरनारत महिलाओं का अनोखा विरोध, आत्मसम्मान-विश्वास की ‘तेरहवीं’, हवन कर जताया गुस्सा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Apr 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठी महिलाओं ने अनोखा विरोध करते हुए आत्मसम्मान और विश्वास की ‘तेरहवीं’ की। महिलाओं ने हवन कर आहुति दी और भाजपा जनप्रतिनिधियों पर उनकी सुध न लेने का आरोप लगाया।

Central Market Protest: Women Perform ‘Tehravi’ of Self-Respect and Trust, Hold Havan Amid Anger
सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे विरोध प्रदर्शन ने अब प्रतीकात्मक और भावनात्मक रूप ले लिया है। धरने पर बैठी महिलाओं ने आंदोलन के 13वें दिन अपने आत्मसम्मान, विश्वास और व्यापार की 'तेरहवीं' कर विरोध जताया। महिलाओं ने हवन कर आहुति दी और इसके बाद ब्रह्मभोज का आयोजन भी किया।

Trending Videos


हवन कर जताया विरोध
धरने पर बैठी महिलाओं ने सुबह एकत्र होकर हवन किया और आहुति डालते हुए कहा कि उनका आत्मसम्मान, विश्वास और व्यापार खत्म कर दिया गया है। महिलाओं का कहना था कि यह कार्यक्रम प्रतीकात्मक विरोध के रूप में किया गया है, ताकि उनकी पीड़ा और आक्रोश सामने आ सके। महिलाओं के अनुसार, यह आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी है और इसके बावजूद उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: संकट बरकरार, तलाशे जा रहे राहत के विकल्प, पूर्व सरकारों पर अवैध निर्माण बढ़ाने के आरोप

Central Market Protest: Women Perform ‘Tehravi’ of Self-Respect and Trust, Hold Havan Amid Anger
सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना - फोटो : अमर उजाला

जनप्रतिनिधियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
गुस्साई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें उम्मीद थी कि भाजपा के जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने के लिए सेंट्रल मार्केट पहुंचेंगे, लेकिन अब तक कोई भी उनसे मिलने नहीं आया। महिलाओं का कहना है कि वे लगातार अपनी समस्या को उठाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें अनदेखा किया जा रहा है।

एक दिन पहले दी थी चेतावनी
धरने पर बैठी महिलाओं ने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया था कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे अपने आत्मसम्मान और विश्वास की 'तेरहवीं' करेंगी। इसी घोषणा के तहत आज हवन के बाद प्रतीकात्मक तेरहवीं कार्यक्रम किया गया और ब्रह्मभोज की भी व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed