{"_id":"69e5fabdf5220f52ed08f862","slug":"morph-ai-era-is-bridging-the-gap-between-expensive-foreign-tools-and-traders-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : महंगे विदेशी टूल्स व व्यापारियों के बीच की दूरी खत्म कर रहा मॉर्फ एआई एरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : महंगे विदेशी टूल्स व व्यापारियों के बीच की दूरी खत्म कर रहा मॉर्फ एआई एरा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित संकल्प-2026 में तकनीकी नवाचाराें की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली।
मार्फ एआई एरा।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित संकल्प-2026 में तकनीकी नवाचाराें की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली। मॉर्फ एआई एरा ने अपने उन्नत डाटा विश्लेषण मॉडल के जरिये विशेष पहचान बनाई। इस स्टार्टअप के संस्थापक प्रज्ज्वल मिश्रा ने प्लेटफाॅर्म को विकसित किया है। उनका लक्ष्य महंगे विदेशी टूल्स और भारतीय व्यापारियों के बीच की दूरी को समाप्त करना है। इससे हर व्यवसायी डाटा के आधार पर निर्णय ले सके।
Trending Videos
10 सेकंड में डाटा से निर्णय तक
मॉर्फ एआई एरा एक एआई टूल है जो किसी भी व्यावसायिक डाटा फाइल जैसे बिक्री, मानव संसाधन, भंडार, वित्तीय रिपोर्ट को अपलोड करने के 10 सेकंड में डाटा लाइव बोर्ड तैयार कर देता है। इसमें आंकड़ों के साथ उससे जुड़े निष्कर्ष, जोखिम और भविष्य के अनुमान भी समझ में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत
यह प्लेटफाॅर्म छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए तैयार किया गया है। जहां तकनीकी ज्ञान या विशेषज्ञ की कमी होती है। बिना कोडिंग, बिना किसी सेटअप और बिना डाटा विश्लेषक के व्यवसाय की पूरी स्थिति समझ सकते हैं।
आसान भाषा में जटिल विश्लेषण
मॉर्फ एआई एरा जटिल आंकड़ों को सरल हिंदी भाषा में समझाता है। कौन सा उत्पाद सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। टूल व्यवसायी व्हाट्सएप से डाटा भेजकर रिपोर्ट पा सकते हैं।
