सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Statues of Baba Saheb and Sant Ravidas were vandalized in Jhunsi, paint was poured on them and abusive

Prayagraj : झूंसी में बाबा साहब और संत रविदास की मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त, डाल दिया पेंट, लिखे अपशब्द

संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

झूंसी थाना क्षेत्र के नई झूंसी कोहना में स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास और महात्मा बुद्ध की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है।

Statues of Baba Saheb and Sant Ravidas were vandalized in Jhunsi, paint was poured on them and abusive
झूंसी में बाबा साहब की प्रतिमा पर लगा दिया पेंट। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के नई झूंसी कोहना में स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास और महात्मा बुद्ध की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। मूर्तियों के ऊपर नीला पेंट डाल दिया गया है। पार्क की दीवारों पर अश्लील चित्र बनाए गए हैं और महापुरुषों के बारे में अपशब्द लिखे गए हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी के माध्यम से अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है। बसपा नेता दीपचंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

Trending Videos


झूंसी कोहना स्थित आंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध, संत रविदास और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। पार्क के अंदर एक लाइब्रेरी एवं बैठक बनाया गया है। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर पूरे पार्क की साफ सफाई के साथ ही मूर्तियों और दीवारों की रंगाई पुताई की गई थी।  रविवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने पार्क के अंदर घुसकर डॉ. आंबेडकर, संत रविदास की मूर्ति पर कालिख और नीला पेंच लगा दिया। दीवारों पर अश्लील चित्र एवं गालियां लिख दी गईं। पार्क की दीवारों पर गंदा चित्र भी बनाया गया। लाइब्रेरी हाल में रखी गई डॉ. आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई।  वाटर कूलर तोड़ दिया। सीलिंग पंखा चोरी का ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed