सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result 2026 Preparation in final stage

UP Board Result: तैयारी अंतिम चरण में, परिणाम जारी होने की संभावित तारीख आई सामने, जानें पिछली बार कब हुआ जारी

अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: Akash Dubey Updated Tue, 21 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। करीब 50.50 लाख परीक्षार्थियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। पढ़ें पूरा अपडेट-

UP Board Result 2026 Preparation in final stage
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की तैयारी अंतिम चरण में है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, परिणाम 25 अप्रैल के आसपास घोषित किए जा सकते हैं। पिछले वर्ष भी परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया गया था। 

Trending Videos


इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न हो गई थी। हाईस्कूल की परीक्षा में करीब 26 लाख और इंटरमीडिएट में लगभग 24.50 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 4 अप्रैल तक पूरा करा लिया। इसमें ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से नियुक्त 83,800 परीक्षकों समेत करीब 1.53 लाख कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में तकनीकी सुधार भी किए गए हैं।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर सहित छह जिलों में पारंपरिक व्यवस्था के साथ-साथ परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड करने की व्यवस्था लागू की गई।

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल तकनीकी परीक्षण जारी है। 25 अप्रैल के आसपास परिणाम जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। आधिकारिक तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

यहां करें पंजीकरण

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए पहले बच्चों को पंजीकरण करना होगा।

 यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

किस वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए इधर-उधर जानें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाली की वेबसाइट पर ही देख पाएंगे। अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे समय पर होने वाली समस्याओं से बचने के लिए विद्यार्थियों को अमर उजाला पर अपना रिजल्ट देखने की सलाह दी जाती है। जिस पेज पर रिजल्ट जारी होगा उसका पता है:

UP Board 10th Result 2026 Direct Link
UP Board 12th Result 2026 Direct Link

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed