फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of Harassment assault brought for DNA test escapes from SRN Hospital, two constables suspended

Prayagraj : डीएनए टेस्ट के लिए लाया गया यौन शोषण का आरोपी एसआरएन अस्पताल से फरार, दो सिपाही निलंबित

Wed, 22 Apr 2026 10:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Apr 2026 10:45 AM IST
सार

प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र में रविवार को डेढ़ वर्षीय बच्ची से यौन शोषण करने का आरोपी एसआरएन अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में प्रतापगढ़ के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों सिपाहियों के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Accused of Harassment assault brought for DNA test escapes from SRN Hospital, two constables suspended
एसआरएन अस्पताल से कैदी भागा। - फोटो : एआई।

विस्तार

प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय बच्ची से यौन शोषण के आरोपी के एसआरएन अस्पताल से फरार होने के मामले में दो सिपाहियों पर भी गाज गिरी है। मामले में आरोपी समेत सिपाही मगन शर्मा और अनुज कुमार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर की है। वहीं, फरार आरोपी का 24 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


मानिकपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया कि पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार 50 वर्षीय आरोपी को कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। मंगलवार सुबह जिला कारागार प्रतापगढ़ से सिपाही मगन शर्मा और अनुज कुमार आरोपी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए एसआरएन अस्पताल लेकर आए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान शाम करीब 6:15 बजे आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। कोतवाली थाना प्रभारी निपेंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों सिपाहियों की लापरवाही सामने आने के कारण एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों व रिश्तेदारों से घंटों पूछताछ

जांच में पता चला कि एसआरएन अस्पताल में आरोपी के परिजन व रिश्तेदार भी आए थे। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने एसआरएन चौकी में परिजनों से लंबी पूछताछ की। पुलिस पता लगाने में जुटी थी कि आरोपी फरार होने के बाद कहां अपना ठिकाना बना सकता है। हालांकि, लंबी पूछताछ के बावजूद पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी है।

पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं

घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग रहा है। पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते मानिकपुर थाना प्रभारी ने सिपाहियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। बहरहाल, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रतापगढ़ और प्रयागराज की तीन टीमें लगी हुई हैं।

पहले भी एसआरएन अस्पताल से भाग चुके हैं आरोपी

केस-एक : सिविल लाइंस पुलिस ने मार्च 2022 को युवती की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने प्रतापगढ़ निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। मई 2022 में तबीयत बिगड़ने पर आरोपी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

केस-दो : बमबाजी व जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दारागंज निवासी आरोपी को जुलाई 2017 में गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया था। आरोपी को मिर्गी का अटैक आने पर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। मेडिसिन आईसीयू में उसे भर्ती किया गया था, लेकिन इस बीच आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed