सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat, Humsafar and Kalindi will run from Prayagraj to Gorakhpur and one will have to go to Subedarganj

Railway News : प्रयाग से चलेगी गोरखपुर वंदे भारत, हमसफर और कालिंदी के लिए जाना होगा सूबेदारगंज

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रयाग स्टेशन से चलेगी। इसी तरह जंक्शन आने वाली 35 अन्य ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसमें अधिकांश प्रयागराज छिवकी से संचालित होंगी। दरअसल प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के तहत यहां यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू हो रहा है।
 

Vande Bharat, Humsafar and Kalindi will run from Prayagraj to Gorakhpur and one will have to go to Subedarganj
हमसफर एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप आने वाले दिनों में प्रयागराज जंक्शन से रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। उत्तर मध्य रेलवे के सबसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग (फेस-एक) का काम शुरू हो गया है, जिसके चलते ट्रेनों के सामान्य संचालन में भारी उलटफेर किया गया है।

Trending Videos


गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रयाग स्टेशन से चलेगी। इसी तरह जंक्शन आने वाली 35 अन्य ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसमें अधिकांश प्रयागराज छिवकी से संचालित होंगी। दरअसल प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के तहत यहां यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से वाराणसी-पुणे, अहमदाबाद-दरभंगा, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और रक्सौल-लोकमान्य तिलक जैसी ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन पर आने के बजाय प्रयागराज छिवकी के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होंगी। इतना ही नहीं, जंक्शन पर बोझ कम करने के लिए कई ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर ही टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है।

प्रयागराज-नई दिल्ली और प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस अब 24 से 30 अप्रैल के बीच जंक्शन के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी और वहीं अपनी यात्रा समाप्त भी करेगी। वहीं, चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस 20 अप्रैल से 25 मई तक केवल प्रयागराज छिवकी स्टेशन तक ही आएगी।
मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापू धाम एक्सप्रेस को भी 27 और 29 अप्रैल को बनारस स्टेशन तक ही सीमित कर दिया गया है।

कालिंदी एक्सप्रेस 29 अप्रैल को सूबेदारगंज तक चलेगी, जबकि सूबेदारगंज-पीडीयू मेमू 30 अप्रैल को छिवकी तक ही संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) या हेल्पलाइन नंबर के जरिये अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और रूट की जांच अवश्य कर लें।

सीमांचल, एनई एक्सप्रेस वाराणसी से लखनऊ होकर जाएंगी कानपुर

मेगा ब्लॉक के चलते प्रयागराज जंक्शन होकर जाने वाली 12487 जोगबनी-आनंद विहार 29 अप्रैल, 12488 आनंद विहार-जोगबनी 30 अप्रैल,12505 एनई एक्सप्रेस 29 अप्रैल, 12506 एनई एक्सप्रेस 30 अप्रैल, 12816 आनंद विहार-पुरी 30 अप्रैल , 12324 बाड़मेर-हावड़ा का संचालन 30 अप्रैल को पंडित दीन दयाल से वाराणसी, लखनऊ होते हुए कानपुर के लिए होगा। वहीं, 11071 कामायनी 29 अप्रैल एवं 11072 बलिया-एलटीटी कामायनी 30 अप्रैल को जंघई से लखनऊ होते हुए कानपुर, झांसी होते हुए भोपाल के लिए रवाना होगी।

प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें

15560 अहमदाबाद-दरभंगा 24 अप्रैल, 15559 दरभंगा-अहमदाबाद 29 अप्रैल, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक 25 से 30 अप्रैल, 15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर 24 से 29 अप्रैल, 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक 25 अप्रैल, 15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल 27 अप्रैल, 11033 पुणे-दरभंगा 29 अप्रैल, 11034 दरभंगा-पुणे 24 अप्रैल, 01025 दादर-बलिया 24 से 29 अप्रैल, 01027 दादर-गोरखपुर, 01026 बलिया-दादर 25 से 30 अप्रैल, 01028 गोरखपुर-दादर 26 से 30 अप्रैल, 22131 पुणे-बनारस 29 अप्रैल, 22132 बनारस-पुणे 29 अप्रैल, 15159 छपरा-दुर्ग 30 अप्रैल, 15160 दुर्ग-छपरा 29 अप्रैल, 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक 30 अप्रैल, 18609 रांची-लोकमान्य तिलक 29 अप्रैल, 18610 लोकमान्य तिलक-रांची 24 अप्रैल, 19421 अहमदाबाद-पटना 26 अप्रैल, 19422 पटना-अहमदाबाद 28 अप्रैल, 12381 हावड़ा-नई दिल्ली रामबाग के रास्ते 26, 28 व 30 अप्रैल, 12382 नई दिल्ली-हावड़ा रामबाग के रास्ते 24, 27 व 28 अप्रैल, 12307 हावड़ा-जोधपुर 29 अप्रैल, 22308 बीकानेर-हावड़ा 29 अप्रैल, 12987 सियालदह-अजमेर 29 अप्रैल, 09447 अहमदाबाद-पटना 29 अप्रैल को प्रयागराज जंक्शन के बजाय प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed