सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI JE Recruitment 2026: Apply for 11 Junior Engineer Posts in Civil and Electrical

RBI JE Vacancy: आरबीआई में निकली जूनियर इंजीनियर की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता और रिक्तियां

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 16 Apr 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

RBI JE Recruitment 2026 Notification: भारतीय रिजर्व बैंक ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता शर्तें पूरी कर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RBI JE Recruitment 2026: Apply for 11 Junior Engineer Posts in Civil and Electrical
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

RBI JE Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 7 पद सिविल इंजीनियर और 4 पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए निर्धारित हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 6 मई 2026 तय की गई है।  

Trending Videos

 

 

आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी होने की तिथि 16 अप्रैल 2026
ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुरू 16 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 06 मई 2026
आयु/पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 16 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड RBI की वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी
ऑनलाइन परीक्षा तिथि 06 जून 2026

 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। डिप्लोमा वालों के लिए कम से कम 65% अंक चाहिए, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 55% अंक मान्य हैं। डिग्री वालों के लिए 55% अंक और एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45% अंक जरूरी हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए भी इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए। इसमें भी डिप्लोमा के लिए 65% (SC/ST और दिव्यांग के लिए 55%) और डिग्री के लिए 55% (SC/ST और दिव्यांग के लिए 45%) अंक जरूरी हैं।
  • इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसके भीतर ही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अनुभव की शर्तें

जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए डिप्लोमा धारकों को निर्माण/रखरखाव कार्य में 2 साल का अनुभव और डिग्री धारकों को PSU में 1 साल का अनुभव या 1 साल की अप्रेंटिसशिप जरूरी है। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए डिप्लोमा धारकों को बिजली से जुड़े भवन कार्यों में 2 साल का अनुभव और डिग्री धारकों को PSU में 1 साल का अनुभव या 1 साल की अप्रेंटिसशिप आवश्यक है।

देखें आधिकारिक नोटिस

Selection Process: कैसे होगा चयन

आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 में चयन ऑनलाइन परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसका आयोजन 6 जून 2026 को किया जाएगा।

इस परीक्षा में कुल 4 सेक्शन होंगे-अंग्रेजी भाषा (50 अंक), इंजीनियरिंग विषय पेपर-I (100 अंक), इंजीनियरिंग विषय पेपर-II (100 अंक) और सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क (50 अंक)। पूरी परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी, जिसमें कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे।

RBI JE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

वर्ग शुल्क + GST कुल शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएस 50 + 18% GST 59/-
ओबीसी/सामान्य/ईडब्ल्यूएस 450 + 18% GST 531/-
कर्मचारी उम्मीदवार छूट प्राप्त शून्य

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Careers/Opportunities" सेक्शन खोलें।
  • अब "Junior Engineer Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed