पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC SI Recruitment Re-Exam 2026: All 2021 Applicants Allowed to Update Details Before Re-Exam

RPSC SI Recruitment 2021: क्या सभी पुराने अभ्यर्थी फिर दे सकेंगे एसआई भर्ती की परीक्षा? आयोग ने दिया बड़ा मौका

Tue, 07 Jul 2026 01:25 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 01:25 PM IST
सार

RPSC SI Recruitment Re-Exam 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एसआई भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। वर्ष 2021 में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से पुनः परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके लिए जरूरी विवरण अपडेट करना और ओटीपी से सत्यापन कर अंतिम सबमिट करना अनिवार्य होगा।
 

विज्ञापन
RPSC SI Recruitment Re-Exam 2026: All 2021 Applicants Allowed to Update Details Before Re-Exam
RPSC SI Re-Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPSC SI Recruitment Re-Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एसआई भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। आयोग ने वर्ष 2021 की मूल भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को आगामी पुनः परीक्षा में अस्थायी रूप से शामिल होने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


यह पुनः परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि के भीतर अपने आवेदन में जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी।

विज्ञापन

आवेदन अपडेट कब और कैसे करना होगा?

आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने 8 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के तहत पहले ही आवेदन अपडेट कर दिया है, उन्हें दोबारा कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी।

संशोधन पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को स्क्रीन पर दिखाई देने वाले स्वघोषणा पत्र (Self Declaration) को स्वीकार करना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए सत्यापन कर आवेदन का अंतिम सबमिट करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन में क्या-क्या बदला जा सकेगा?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी केवल सीमित जानकारी में ही संशोधन कर सकेंगे।

इन विवरणों में बदलाव किया जा सकेगा

  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • पत्राचार का पता
  • लाइव फोटो
  • अंगूठे का निशान
  • हस्ताक्षर


इन जानकारियों में कोई बदलाव नहीं होगा

  • आयु
  • शैक्षणिक योग्यता
  • आरक्षण से संबंधित प्रविष्टियां


ये सभी विवरण मूल आवेदन के अनुसार ही मान्य रहेंगे।

विज्ञापन

आवेदन अपडेट करने से पहले क्या करना होगा?

आवेदन में संशोधन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन में केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके तहत उम्मीदवारों को-

  • लाइव फोटो अपलोड करनी होगी।
  • अंगूठे का निशान अपलोड करना होगा।
  • हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।


इसके बाद अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) से लॉगिन कर 'माई रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाकर आवेदन अपडेट कर सकते हैं।

अगर OTR माइग्रेट हो चुका है या तकनीकी दिक्कत आए तो क्या करें?

यदि किसी अभ्यर्थी का ओटीआर पुरानी एसएसओ आईडी से नई आईडी में माइग्रेट हो चुका है, तो वह Fetch Application Form विकल्प का उपयोग कर सकता है।

अगर आवेदन को नई एसएसओ आईडी या ओटीआर में ट्रांसफर करने में तकनीकी समस्या आती है, तो उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

भर्ती की पात्रता और सिलेबस में क्या बदलाव हुआ है?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती की पात्रता संबंधी सभी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

  • पात्रता 3 फरवरी 2021 को जारी मूल विज्ञापन और 7 जून 2021 के शुद्धिपत्र के अनुसार रहेगी।
  • परीक्षा का सिलेबस 22 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार ही लागू होगा।

 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला

आयोग सचिव ने बताया कि यह निर्णय राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा 2 जुलाई 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में लिया गया है। इसी आदेश के तहत एसआई भर्ती-2021 के सभी मूल ऑनलाइन आवेदकों को पुनः परीक्षा में अनंतिम रूप से शामिल होने का अवसर दिया गया है।

पुनः परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ओटीआर में उपलब्ध फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के उपयोग की सहमति देनी होगी। इसके बाद आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed