RRB NTPC UG Exam: रेलवे ने बदली एनटीपीसी यूजी परीक्षा की तारीख, देखें नया शेड्यूल; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड
RRB NTPC UG Exam Dates: आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। अब परीक्षा 7 मई से 20 जून 2026 तक होगी। 21 जून की परीक्षा रद्द कर दी गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा और सिटी स्लिप 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB NTPC UG Exam Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने 1 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित परीक्षा तिथि का नोटिस अपलोड किया। जिन उम्मीदवारों ने सीईएन 07/2025 के तहत आवेदन किया है, वे अब नया परीक्षा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।
नोट करें परीक्षा का नया शेड्यूल
रेलवे भर्ती बोर्ड के संशोधित नोटिस के अनुसार अब परीक्षा 7 मई से 20 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 21 जून 2026 तक प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित शेड्यूल में 21 जून की परीक्षा हटा दी गई है।
इन-इन तारीखों पर होगी परीक्षा
आरआरबी की ओर जारी नए शेड्यूल के मुताबिक सीबीटी-1 परीक्षा निम्नलिखित तारीखों में आयोजित होगी:
- 7 मई 2026
- 8 मई 2026
- 9 मई 2026
- 13 जून 2026
- 14 जून 2026
- 15 जून 2026
- 16 जून 2026
- 17 जून 2026
- 18 जून 2026
- 19 जून 2026
- 20 जून 2026
पहले जारी पुराने शेड्यूल में 21 जून 2026 को भी परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम में इस तारीख को हटा दिया गया है।
कितने परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा?
एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा देशभर के लगभग 200 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी।
तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा को प्रतिदिन तीन शिफ्ट में आयोजित करेगा। शिफ्ट टाइमिंग इस प्रकार रहेगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक
- तीसरी शिफ्ट: शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
आरआरबी पहले ही 7, 8 और 9 मई 2026 की परीक्षा आयोजित कर चुका है। अब जून महीने की बाकी परीक्षाएं संशोधित शेड्यूल के अनुसार होंगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर 13 जून 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जून को उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सिटी इंटिमेशन स्लिप भी होगी जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। इससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?
हॉल टिकट पर उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियां देखने को मिलेंगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा केंद्र कोड
- शिफ्ट टाइमिंग
- उम्मीदवार की फोटो
- हस्ताक्षर
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?
परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक 100 होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
विषयवार प्रश्न और अंक
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
| सामान्य जागरूकता | 40 | 40 |
| गणित | 30 | 30 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग | 30 | 30 |
| कुल | 100 | 100 |
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर और अन्य जरूरी अपडेट समय-समय पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।