सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Admit Card 2026 Date Announced, Download Hall Ticket Before June Exam

UP Constable Admit Card: कब आएगा यूपी कांस्टेबल का एडमिट कार्ड? UPPRPB ने बताई तारीख, कैलेंडर में करें नोट

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Police Constable Admit Card 2026: यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 8 से 10 जून तक होगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।
 

UP Police Constable Admit Card 2026 Date Announced, Download Hall Ticket Before June Exam
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UP Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप आज जारी कर दी है। अब अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख पर टिकी हुई है। ऐसे में बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी करने की पूरी डेटशीट भी साझा कर दी है, जिसे उम्मीदवारों को तुरंत नोट कर लेना चाहिए।

Trending Videos

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का होगी?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जून से 10 जून 2026 तक किया जाएगा। यह भर्ती अभियान राज्य में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा। इनमें सिविल पुलिस कांस्टेबल, एसएसएफ, महिला कांस्टेबल, घुड़सवार पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा तिथि के अनुसार एडमिट कार्ड अलग-अलग दिनों में जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए गए शेड्यूल के अनुसार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

  • 8 जून 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 जून 2026 को जारी किया जाएगा।
  • 9 जून 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 6 जून 2026 को उपलब्ध होगा।
  • 10 जून 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तारीख पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों का मिलान अवश्य कर लें।
 

विज्ञापन

क्या रहेगा परीक्षा का शेड्यूल?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो चरणों में कराई जाएगी। पहला चरण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा, क्योंकि रिपोर्टिंग टाइम के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा और पारदर्शिता के विशेष इंतजाम किए हैं।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या विवरण होंगे?

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध होंगी:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • शिफ्ट संबंधी जानकारी
  • परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना होगा, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।

कैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP Police Constable Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद पासवर्ड या जन्मतिथि भरें।
  • सभी विवरण सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • भविष्य की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed