सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JEE Advanced Result 2026 Topper Himachal Bright Minds Shine in JEE Advanced

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस में हिमाचल के मेधावियों का जलवा, शीर्ष संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 02 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल के मेधावी छात्रों ने जेईई एडवांस 2026 के नतीजों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जेईई मेन और जेईई एडवांस परीक्षा में मोहित ने सफलता हासिल की है। 12वीं की पढ़ाई के साथ उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पढ़ें पूरी खबर...

JEE Advanced Result 2026 Topper Himachal Bright Minds Shine in JEE Advanced
जेईई एडवांस 2026 के नतीजों में मेधावी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जेईई एडवांस 2026 के नतीजों में हिमाचल के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आदित्य ने 177वीं, पवन ने 490वीं, अनन्त ने 3116 ऑल इंडिया रैंक हासिल की। जेईई मेन और जेईई एडवांस परीक्षा में मोहित ने सफलता हासिल की है। 12वीं की पढ़ाई के साथ उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मोहित मंडी जिले के जोगिंदर नगर के रहने वाले हैं। एनजीएस विद्यामंदिर शिमला से शिक्षा ग्रहण की है। संस्थान की प्रबंध निदेशक नीना गुप्ता ने मोहित की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत से न केवल माता-पिता बल्कि पूरे प्रदेश का सिर ऊंचा किया है। मोहित की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।
Trending Videos


सुंदरनगर के पार्थ भी चमके, हासिल की ऑल इंडिया 4330वीं रैंक 
मंडी जिले के सुंदरनगर निवासी और विद्यापीठ संस्थान के छात्र पार्थ शर्मा ने जेईई एडवांस 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। पार्थ ने ऑल इंडिया 4330वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। इस सफलता के साथ अब पार्थ का देश के शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अब तक उपलब्ध परिणामों के आधार पर पार्थ शर्मा की यह रैंक हिमाचल प्रदेश में सर्वोच्च मानी जा रही है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों, शिक्षकों तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पार्थ ने विद्यापीठ सुंदरनगर से जेईई मेन्स एवं जेईई एडवांस की विशेष कोचिंग प्राप्त की। पार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यापीठ के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास, टेस्ट सीरीज और अनुशासित अध्ययन वातावरण को दिया है। उन्होंने अपनी माता एवं परिवार के निरंतर सहयोग, त्याग और प्रोत्साहन को भी इस उपलब्धि का प्रमुख आधार बताया। इस अवसर पर विद्यापीठ संस्थान के निदेशक इंजी. रविंद्र अवस्थी एवं डॉ. रमेश शर्मा ने पार्थ शर्मा तथा उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

 

मिनर्वा स्टडी सर्किल के पांच छात्रों ने बनाई आईआईटी में जगह
जेईई एडवांस के परिणामों में मिनर्वा स्टडी सिर्कल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के पांच विद्यार्थियों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए अपनी सीट सुनिश्चित की है, जबकि 70 से अधिक ने एनआईटी में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है। सफल विद्यार्थियों में आदित्य ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 177, पावन ने एआईआर 490, मेधांश ने एआईआर 7947, प्रगुण ने एआईआर 15025 तथा वरिन ने एआईआर 19132 हासिल की।

संस्थान प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है।  चार विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 33 विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल से ऊपर स्कोर किया। इसके अलावा 70 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए। संस्थान के अनुसार 70 से अधिक विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में चयन हुआ है। मिनर्वा स्टडी सर्कल के प्रबंधक प्रवेश चंदेल, राकेश चंदेल और स्वदेश चंदेल ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
 

शिमला के अनंत डोगरा के घर मनाई गई खुशियां
राजधानी के अनंत डोगरा डोगरा ने जेईई एडवांस की परीक्षा पास की है। परीक्षा पास करने पर उनके घर में खुशी का माहौल है। डोगरा ने शिमला के यू कैन - फिजिक्स आईआईटी एंड मेडिकल शिक्षण संस्थान, ताराहाल से पढ़ाई की है। अनन्त ने जेईई की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3116 प्राप्त की है। अनन्त की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान के संस्थापक बिनोद कुमार पैघोवाल ने अनन्त, उनके माता-पिता और सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा अनन्त की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से यह सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed