सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Advocates Insist on CM Stepping Out to Talk Protests Continue Outside Secretaria Know the Dispute

Shimla News: सीएम के बाहर आकर बात करने पर अड़े अधिवक्ता, सचिवालय के बाहर प्रदर्शन जारी; जानें पूरा विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 02 Jun 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी शिमला में प्रतिबंधित सड़कों पर पुलिस की सख्ती के विरोध में अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी समस्याएं लंबे समय से अनसुनी की जा रही हैं और अब वे मुख्यमंत्री से सीधे जवाब चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla News Advocates Insist on CM Stepping Out to Talk Protests Continue Outside Secretaria Know the Dispute
ओक ओवर से सचिवालय तक अधिवक्ताओं ने निकाल रोष रैली। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

प्रतिबंधित सड़कों पर पुलिस की सख्ती के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता अब मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत की मांग पर अड़ गए हैं। सचिवालय के बाहर एकत्रित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं बाहर आकर उनसे बात नहीं करते, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।





ओक ओवर से सचिवालय तक रोष रैली निकालने के बाद अधिवक्ताओं ने सचिवालय परिसर के बाहर धरना-जैसी स्थिति बना दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी समस्याएं लंबे समय से अनसुनी की जा रही हैं और अब वे मुख्यमंत्री से सीधे जवाब चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के चलते सचिवालय के आसपास यातायात भी प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रतिबंधित मार्गों पर लागू नियमों से उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन उनकी व्यावहारिक परेशानियों को नजरअंदाज कर रहा है। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के बाहर आकर वार्ता करने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed