सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himcare Scam: Hospital Records and Financial Transactions Under Scrutiny; Several Secrets May Come to Light

हिमकेयर घोटाला: अस्पतालों के रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन जांच के दायरे में, खुल सकते हैं कई राज

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमकेयर योजना में कथित 110 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच तेज हो गई है।

Himcare Scam: Hospital Records and Financial Transactions Under Scrutiny; Several Secrets May Come to Light
हिमकेयर कार्ड(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की हिमकेयर योजना में कथित 110 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच तेज हो गई है। 98 निजी अस्पतालों से जुड़े मामलों में उपलब्ध दस्तावेजों और प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जांच एजेंसी का फोकस कथित फर्जी क्लेम, संदिग्ध सर्जरी, मरीजों के उपचार संबंधी रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच पर है। सूत्रों के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद अस्पतालों के कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर, बिलिंग सॉफ्टवेयर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की फोरेंसिक जांच की जाएगी।

Trending Videos

साथ ही अस्पतालों के ओपीडी और आईपीडी रजिस्टरों और क्लेम रिकॉर्ड का मिलान भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग से उसकी आंतरिक जांच रिपोर्ट भी मांगी है। विभागीय रिपोर्ट और विजिलेंस की जांच के निष्कर्षों के मिलान के बाद संबंधित अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों की भूमिका तय की जाएगी। यदि किसी स्तर पर नियमों के उल्लंघन या मिलीभगत के प्रमाण मिलते हैं तो विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक कार्रवाई भी संभव है। सूत्रों का कहना है कि जांच का एक प्रमुख पहलू वित्तीय लेनदेन और कथित मनी ट्रेल की पड़ताल भी है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed