DSSSB Vacancy 2026: डीएसएसएसबी में शिक्षक, सहायक निरीक्षक समेत 1,979 पदों पर भर्ती, 16 जून से करें आवेदन
DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 1,979 पदों पर नई भर्ती निकाली है। इसमें टीचर, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, असिस्टेंट इंस्पेक्टर और कई अन्य पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून 2026 से शुरू होंगे और इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने एक बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान में कुल 1,979 पदों को भरा जाएगा, जिसमें जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कंप्यूटर साइंस), विशेष शिक्षक, तकनीकी सहायक, फिटर, लिफ्ट ऑपरेटर और विद्युत पर्यवेक्षक/उप निरीक्षक जैसे कई पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट: संबंधित विषय (जैसे बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स आदि) में पोस्ट ग्रेजुएशन (M.Sc.) होना चाहिए।
- TGT (कंप्यूटर साइंस): BCA / कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन / B.Tech (CS/IT) या DOEACC ‘A’ लेवल कोर्स।
- विशेष शिक्षक (Primary): 12वीं पास + 2 साल का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा (D.Ed) या RCI मान्यता प्राप्त कोर्स + CTET (Primary)।
- IT असिस्टेंट: 12वीं पास होना जरूरी है और अच्छी टाइपिंग स्पीड (8000 KDPH) होनी चाहिए।
- विद्युत पर्यवेक्षक: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या ग्रेजुएशन + अनुभव।
- फिटर: संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन आदि)।
- लिफ्ट ऑपरेटर: ITI या संबंधित तकनीकी कोर्स और जरूरी हो तो अनुभव भी होना चाहिए।
क्या है आयु सीमा की शर्तें?
DSSSB भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है। अधिकांश ग्रुप ‘C’ पदों जैसे JSA, फिटर और लिफ्ट ऑपरेटर के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं ग्रुप ‘B’ पदों जैसे शिक्षक, तकनीकी सहायक और अभिलेखपाल के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा कुछ विशेष पदों के लिए अलग आयु सीमा दी गई है, जैसे फिटर ग्रेड-II के लिए 20 से 32 वर्ष और लिफ्ट ऑपरेटर के लिए 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा, जिसे SBI e-Pay के जरिए भुगतान किया जा सकता है। सामान्य और OBC (दिल्ली के बाहर के उम्मीदवारों) के लिए आवेदन शुल्क 100 रखा गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह मुफ्त (शून्य) रखा गया है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “New Registration/Apply Online” पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और अन्य बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और पोस्ट की पसंद भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन (SBI e-Pay) के जरिए जमा करें।
- सभी जानकारी चेक करके Final Submit पर क्लिक करें।