सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPCL Vacancy 2026: Bharat Petroleum Opens Mid-Senior Level Recruitment, Salary Up to 55.49 Lakh

BPCL Vacancy 2026: भारत पेट्रोलियम में मिड-सीनियर लेवल की भर्ती, सालाना पैकेज 55.49 लाख तक; जानें योग्यता

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 31 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

BPCL Recruitment 2026: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अनुभवी उम्मीदवारों के लिए मिड-सीनियर लेवल पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 55.49 लाख तक का सालाना पैकेज मिल सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

BPCL Vacancy 2026: Bharat Petroleum Opens Mid-Senior Level Recruitment, Salary Up to 55.49 Lakh
Bharat Petroleum (For Representation Only) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

BPCL Vacancy 2026: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने 31 मई 2026 को मिड-सीनियर लेवल भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड (BPRL), कंपनी सेक्रेटरी, वित्त, पेट्रोकेमिकल्स और वेसाइड एमिनिटीज जैसे विभागों में अनुभवी उम्मीदवारों के लिए कई पद निकाले गए हैं।



इच्छुक उम्मीदवार 31 मई से 20 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक BPCL के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कई विभागों में पद निकाले गए हैं। BPRL में कुल 5 पद, Company Secretary में 4 पद, Petrochemicals में 2 पद और WSA (Wayside Amenities) में 5 पद शामिल हैं। Finance विभाग में रिक्तियां आवश्यकता अनुसार भरी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

BPCL की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है। BPRL पदों के लिए उम्मीदवार के पास BE/B.Tech या Geology/Geophysics में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री (कम से कम 60% अंक) होना जरूरी है। Company Secretary के लिए ICSI योग्यता आवश्यक है, जबकि Finance पदों के लिए CA/ICWA अनिवार्य है। Petrochemicals और WSA पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos


इन पदों के लिए आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। अधिकतर पदों के लिए अधिकतम आयु 34 से 50 वर्ष तक रखी गई है। कुछ वरिष्ठ पदों पर आयु सीमा छूट के साथ 55 वर्ष तक भी हो सकती है।

कितना मिलेगा वेतन?

वेतनमान वेतनमान मेट्रो शहरों में न्यूनतम अनुमानित CTC
E2 50000 - 160000 21.07 लाख प्रति वर्ष
E3 60000 - 180000 24.99 लाख प्रति वर्ष
E4 70000 - 200000 30.21 लाख प्रति वर्ष
E5 80000 - 220000 34.45 लाख प्रति वर्ष
E6 90000 - 240000 39.82 लाख प्रति वर्ष
E7 100000 - 260000 45.38 लाख प्रति वर्ष
E8 120000 - 280000 55.49 लाख प्रति वर्ष

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

यूआर, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1180 शुल्क देना होगा, जिसमें 1000 + 18% जीएसटी (₹180) और यदि कोई हो तो पेमेंट गेटवे शुल्क शामिल है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed