सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Kerala PSC Recruitment 2026: Apply for 59 Government Vacancies Before July 1

Kerala PSC Vacancy: ऑफिस अटेंडेंट और एलडीसी समेत 59 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से पोस्टग्रेजुएट तक करें आवेदन

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 31 May 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Kerala PSC Recruitment 2026: केरल लोक सेवा आयोग ने लोअर डिवीजन टाइपिस्ट, ऑफिस अटेंडेंट सहित विभिन्न विभागों में कुल 59 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Kerala PSC Recruitment 2026: Apply for 59 Government Vacancies Before July 1
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Kerala PSC Vacancy 2026: केरल लोक सेवा आयोग (Kerala PSC) ने लोअर डिवीजन टाइपिस्ट, ऑफिस अटेंडेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 59 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos


10वीं पास, डिप्लोमा, स्नातक (बी.एससी, बी.टेक/बीई) और एमए, एम.कॉम, एम.एससी, एमएसडब्ल्यू या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

पद का नाम आवश्यक योग्यता
डेयरी एक्सटेंशन ऑफिसर डेयरी साइंस में B.Sc या B.Tech (डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी)
सहायक प्रबंधक (उत्पादन) ग्रेड-II BAM/BAMS/DAM डिग्री
बाल विकास परियोजना अधिकारी (महिला) होम साइंस, सोशल वर्क, समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में पोस्टग्रेजुएट (PG)
सहायक मोटर वाहन निरीक्षक 10वीं (SSLC) पास
अनुसूचित जाति विकास अधिकारी ग्रेड-II MA, M.Sc, M.Com या MSW
सूक्ष्मजीवविज्ञानी (बैक्टीरियोलॉजिस्ट) आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें
कैथ लैब तकनीशियन ग्रेड-II 12वीं (विज्ञान) + कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा/डिग्री
पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर / महिला पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 12वीं (Plus Two) पास
लोअर डिवीजन टाइपिस्ट (ट्रांसफर भर्ती) 12वीं पास + इंग्लिश टाइपिंग और कंप्यूटर सर्टिफिकेट
कंप्यूटर सहायक ग्रेड-II 12वीं पास
लोहार ग्रेड-II 10वीं पास + ITI (ब्लैकस्मिथ ट्रेड)
सहायक सर्जन / इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर MBBS डिग्री + मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन
कार्यालय परिचारक (Office Attendant) 10वीं पास
जूनियर स्वास्थ्य निरीक्षक ग्रेड-II विज्ञान विषय के साथ 10वीं/समकक्ष + हेल्थ इंस्पेक्टर डिप्लोमा
लोअर डिवीजन टाइपिस्ट (ST विशेष भर्ती) 10वीं पास
सुरक्षा अधिकारी किसी भी विषय में ग्रेजुएशन + पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)

कैसे होगा चयन?

  • केरल पीएससी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ओएमआर परीक्षा या ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जा सकता है। 
  • परीक्षा और अन्य चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची (रैंक लिस्ट) तैयार की जाएगी। यह रैंक लिस्ट कम से कम 1 वर्ष और अधिकतम 3 वर्ष तक वैध रहेगी।
  • विज्ञापन
  • अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के बाद होगा। किसी भी त्रुटि की स्थिति में केरल पीएससी चयन या नियुक्ति रद्द कर सकता है।

देखें रिक्तियां और वेतन

पद का नाम रिक्तियां वेतन (प्रतिमाह)
डेयरी एक्सटेंशन ऑफिसर प्रत्याशित 55,200 - 1,15,300
सहायक प्रबंधक (उत्पादन) ग्रेड-II 1 51,400 - 1,10,300
बाल विकास परियोजना अधिकारी (केवल महिला) प्रत्याशित 50,200 - 1,05,300
सहायक मोटर वाहन निरीक्षक प्रत्याशित 45,600 - 95,600
अनुसूचित जाति विकास अधिकारी ग्रेड-II 1 43,400 - 91,200
सूक्ष्मजीवविज्ञानी (बैक्टीरियोलॉजिस्ट) 1 36,500 - 89,000
कैथ लैब तकनीशियन ग्रेड-II 1 31,100 - 66,800
पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर / महिला पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर प्रत्याशित 31,100 - 66,800
लोअर डिवीजन टाइपिस्ट (ट्रांसफर भर्ती) 1 27,900 - 63,700
कंप्यूटर सहायक ग्रेड-II 1 27,900 - 63,700
लोहार ग्रेड-II 1 25,100 - 57,900
सहायक सर्जन / इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर 44 63,700 - 1,23,700
कार्यालय परिचारक (SC/ST विशेष भर्ती) 5 23,000 - 50,200
जूनियर स्वास्थ्य निरीक्षक ग्रेड-II 1 31,100 - 66,800
लोअर डिवीजन टाइपिस्ट (ST विशेष भर्ती) 1 26,500 - 60,700
सुरक्षा अधिकारी 1 55,200 - 1,15,300
कुल पद 59 -
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed