सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Student leader met Nitish Kumar Dilip kumar demanded advertisements Teacher TRE-4 Bihar Teacher Bihar News

TRE-4 Bihar Teacher: नीतीश कुमार से मिले छात्र नेता, 46 हजार से अधिक पदों पर जल्द विज्ञापन निकालने की रखी मांग

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 28 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

TRE-4 : टीआरई-4 के नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके इस आंदोलन पर न तो सरकार कुछ कर रही है और न विपक्ष मुद्दा उठा रहा है। अब आज छात्र नेता और कुछ अभ्यर्थी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात की।

Student leader met Nitish Kumar Dilip kumar demanded advertisements Teacher TRE-4 Bihar Teacher Bihar News
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुलाक़ात करते TRE-4 के अभ्यर्थी और दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और पिछले 11 वर्षों से छात्र हितों के लिए संघर्ष कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वे लाखों छात्रों के भविष्य को देखते हुए टीआरई-4 का विज्ञापन 46 हजार से अधिक सीटों पर जल्द से जल्द जारी करवाएं। दिलीप कुमार ने कहा कि लाखों अभ्यर्थी पिछले दो वर्षों से इस विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग और बीपीएससी की ओर से बार-बार सिर्फ आश्वासन ही मिला है, वैकेंसी अब तक नहीं आई।
Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : जीतन राम मांझी की मांग पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का रुख स्पष्ट, कहा- एनडीए की बैठक में तय होगी रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों और महिलाओं के लिए किए गए कार्यों के लिए जताया आभार
मुलाकात के दौरान छात्र नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में युवाओं और महिलाओं के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों की सराहना की। दिलीप कुमार ने नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं, जिनमें महिला और दिव्यांग आरक्षण लागू करना, लगातार सरकारी विभागों में वैकेंसी निकालना, छात्राओं के लिए पोशाक और साइकिल योजना, सात निश्चय योजना के तहत विकास कार्य, शिक्षक भर्ती, लाइब्रेरियन और लिपिक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करना आदि शामिल है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar News : नीतीश कुमार पहुंचे डिप्टी सीएम विजय चौधरी के घर, बंद कमरे में हुई गुप्त बैठक; सियासी सरगर्मी तेज

इनकी भी थी उपस्थिति 
इस मुलाकात के दौरान दिलीप कुमार के साथ स्टूडेंट लीडर प्रियंका पटेल के अलावा शिक्षक अभ्यर्थी नीतू, अंशू, श्वेता, बबली, दीया, रविरंजन, दीपक, अनिश और बाबुल कुमार भी मौजूद रहे। इस संबंध में छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि महिला उत्थान, युवाओं के रोजगार और जनहित में नीतीश कुमार जी द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed