भास्कर निकला भेड़िया: जीते जी खराब कर दी पत्नी की किस्मत, पति ने छुपाई ऐसी सच्चाई; जिसे जान उड़े आरती के होश
महिला का आरोप है कि पति भास्कर शराब पीने का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। जब उसने इसकी शिकायत अपने सास-ससुर से की तो उन्होंने समझाने की बजाय पति को उसके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। उनकी ननद अनीता पर भी गाली-गलौज और मारपीट करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला थाना सेंट्रल में एक महिला ने अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने पहले से शादीशुदा होने की बात छुपाकर दूसरी शादी की और बाद में महिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
2024 में हुई थी शादी
अगवानपुर स्थित विनय नगर निवासी आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को भास्कर निवासी गोविंदपुरी कालकाजी नई दिल्ली के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके परिवार ने करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष दहेज से असंतुष्ट दिखाई देने लगा और अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे परेशान किया जाने लगा।
पति को है शराब पीने की आदत
महिला का आरोप है कि पति भास्कर शराब पीने का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। जब उसने इसकी शिकायत अपने सास-ससुर से की तो उन्होंने समझाने की बजाय पति को उसके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। उनकी ननद अनीता पर भी गाली-गलौज और मारपीट करती है।
दो महीने बाद पता चला पति पहले से शादीशुदा
पीड़िता ने बताया कि शादी के करीब दो महीने बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पहली पत्नी से कानूनी तौर पर तलाक भी नहीं लिया था। आरोप है कि यह बात पति, सास-ससुर और रिश्ते के बिचौलिए हरीश ने जानबूझकर छुपाई थी।
ससुराल वालों ने जेवर कब्जाए
महिला के अनुसार 29 अगस्त 2025 को ससुराल पक्ष ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिसके बाद उसने अपने भाई को बुलाया और वह मायके लौट आई। आरोप है कि उसके जेवर और दहेज का सामान ससुराल वालों ने अपने कब्जे में रखा हुआ है।
महिला थाना सेंट्रल पुलिस ने शिकायत, काउंसलिंग रिपोर्ट और दस्तावेजों की जांच के बाद पति, सास-ससुर, ननद और बिचौलिए के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.