{"_id":"6a183599fee8871b2c021d69","slug":"now-the-high-court-will-hear-the-petition-to-close-the-ex-handle-of-cockroach-janata-party-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138368-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अब कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल बंद किए जाने की याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अब कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल बंद किए जाने की याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट आज कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में उनके व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ब्लॉक किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है। यह याचिका न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है।अभिजीत दीपके, जो पहले आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े रहे हैं, ने 15 मई को मुख्य न्यायाधीश सुरेश कांत द्वारा दी गई कॉकरोच और परजीवी वाली टिप्पणी के विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की थी। यह टिप्पणी सीनियर एडवोकेट की पदवी से संबंधित एक याचिका की सुनवाई के दौरान की गई थी। 16 मई को मुख्य न्यायाधीश ने अपने बयान को लेकर स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी फर्जी और बोगस डिग्री लेकर वकालत में आने वाले लोगों के लिए थी, न कि युवाओं के लिए। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स पर दुख जताते हुए कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
अकाउंट ब्लॉक होने के बाद नया हैंडल : 21 मई को सीजेपी का मूल एक्स हैंडल भारत में ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद संगठन ने नया हैंडल कॉकरोच इज बैक शुरू किया, जिसके वर्तमान में 2.27 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। यह आंदोलन अपने अनोखे प्रतीकवाद और डिजिटल रणनीति के लिए चर्चा में है। समर्थक कॉकरोच की पहचान को सरकार के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध के रूप में देखते हैं।
Trending Videos