सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Orange alert for severe thunderstorm hailstorm in delhi

दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट: चलेगी तेज हवा, आसमान से गिरेंगी राहत की बूंदें; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 28 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते पेड़ों के गिरने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो सकता है। 

Orange alert for severe thunderstorm hailstorm in delhi
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेने के संकेत दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में मध्यम से गंभीर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Trending Videos

राजधानी में चलेगी तेज हवा
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शाम के समय मौसम अधिक खराब हो सकता है और रातभर गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में भी दिखेगा असर
स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में गरज-चमक की गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। यह सिस्टम धीरे-धीरे दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ रहा है और शाम तक राजधानी को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

यातायात हो सकता है प्रभावित
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते पेड़ों के गिरने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो सकता है। ओलावृष्टि से फसलों और संपत्ति को नुकसान होने की संभावना जताई गई है।

सतर्क रहने के निर्देश
प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed