सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Complete the target of eliminating Bhalswa landfill within the stipulated time: Manohar Lal Khattar

भलस्वा लैंडफिल खत्म करने का लक्ष्य तय समय में पूरा करें : मनोहर लाल खट्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने किया दौरा, वैज्ञानिक तकनीक से खत्म किया जा रहा कचरा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहपस्तिवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा कर वहां चल रहे लीगेसी कचरे के निस्तारण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बायो माइनिंग और बायो रेमेडिएशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एमसीडी के आयुक्त संजीव खिरवार, सिविल लाइंस क्षेत्र के उपायुक्त शशि प्रताप सिंह, प्रमुख अभियंता पीसी मीणा भी उपस्थित थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर चल रहे बायोमाइनिंग और वेस्ट प्रोसेसिंग कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कचरा निस्तारण की मौजूदा स्थिति, कार्य की गति और आगामी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार ने भलस्वा लैंडफिल को निर्धारित समय सीमा में पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है और उसी दिशा में युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भलस्वा में वर्षों से जमा कूड़े के विशाल पहाड़ को खत्म करने के लिए वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लीगेसी कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज करने के साथ पर्यावरणीय मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उनका कहना था कि इससे आसपास के इलाकों में स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने में मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि लैंडफिल साइटों का निस्तारण केवल कचरा हटाने का कार्य नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के बेहतर जीवन से जुड़ा अभियान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन के विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भलस्वा लैंडफिल साइट पर जमा कचरे के निस्तारण के लिए सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि तय समय सीमा के भीतर इस परियोजना में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की जाएगी और भलस्वा क्षेत्र को कूड़े के पहाड़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article