सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI protest march against OSM system

Delhi NCR News: ओएसएम सिस्टम के खिलाफ एनएसयूआई का विरोध मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए लागू की गई ऑन स्क्रीन मार्किंग(ओएसएम) सिस्टम को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को इसके विरोध में एनएसयूआई ने इंदिरा भवन से राउज एवेन्यू स्थित सीबीएसई मुख्यालय शिक्षा सदन तक विरोध मार्च निकाला। मार्च में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने वी रिजेक्ट ओएसएम के नारे लगाए।
Trending Videos

इस दौरान सीबीएसई कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ओएसएम सिस्टम छात्रों में मानसिक दबाव और भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि सीबीएसई को छात्रों के भविष्य के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को पारदर्शी परीक्षा प्रणाली चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीएसई को छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेना होगा। यदि ऐसा नहीं होगा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed