{"_id":"6a1840121d65e0d33b0d2588","slug":"tractor-stolen-from-dwarka-recovered-from-nuh-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138347-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: द्वारका से चोरी ट्रैक्टर नूंह से बरामद, आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: द्वारका से चोरी ट्रैक्टर नूंह से बरामद, आरोपी धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई दिल्ली । दोस्त से मिलने दिल्ली आया युवक द्वारका से ट्रैक्टर चोरी कर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरी किए गए ट्रैक्टर को हरियाणा के नूंह जिले से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दोस्त की तलाश कर रही है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि चार मई को अंबराई गांव से ट्रैक्टर चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में 30 से 35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। इसके आधार पर पुलिस नूंह के बासी गांव पहुंची और ट्रैक्टर बरामद कर लिया। इसके बाद राजस्थान के डीग निवासी अंसार को गिरफ्तार किया गया। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी ने बताया कि वह डाबड़ी निवासी दोस्त आकाश से मिलने पहुंचा था। वहां दोनों ने ट्रैक्टर चोरी की साजिश रची। पहले उनलोगों ने डाबड़ी से बाइक चोरी की। फिर अंबराई पहुंचे। वहां बाइक को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए। पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ब्यूरो
Trending Videos