सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayor pays tribute to Savarkar

Delhi NCR News: महापौर ने सावरकर को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली । दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सावरकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्होंने कहा कि उनका जीवन देशभक्ति की प्रेरणा देता है। इस मौके पर उन्होंने अमर कॉलोनी वार्ड और लाजपत नगर मार्केट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उनके साथ पार्षद शरद कपूर, नगर निगम के अधिकारी आदि मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में अवैध पार्किंग और वसूली की समस्या उठाई, जिस पर महापौर ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिले। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed