{"_id":"6a184beee67ceab3310ffded","slug":"congress-questioned-govt-and-aap-on-drinking-water-crisis-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138389-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कांग्रेस ने पेयजल संकट पर सरकार व आप को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कांग्रेस ने पेयजल संकट पर सरकार व आप को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में भीषण गर्मी के बीच गहराते जल संकट को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग एक-एक बूंद के लिए परेशान है और घंटों टैंकरों का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चुप्पी साधी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में करीब 1300 एमजीडी पानी की मांग के मुकाबले केवल 900 एमजीडी आपूर्ति हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय भाजपा और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता बदली है, लेकिन जनता आज भी राहत से दूर है। उन्होंने कहा कि टैंकरों के जरिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल संकट को नियंत्रित नहीं किया गया तो कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास या सचिवालय का घेराव करेगी। यादव ने दावा किया कि वजीराबाद में यमुना के घटते जलस्तर के कारण जल शोधन संयंत्रों तक कच्चा पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे चंद्रावल और वजीराबाद संयंत्र क्षमता से कम उत्पादन कर रहे हैं। ब्यूरो
Trending Videos