सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twisha Sharma case: Mother-in-law Giribala Singh arrested by CBI after lengthy interrogation

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI ने लंबी पूछताछ के बाद की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Dinesh Sharma Updated Thu, 28 May 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Twisha Sharma Case Update in Hindi: मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह से उनसे लंबी पूछताछ चल रही थी। बता दें कि एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज की थी। 

Twisha Sharma case: Mother-in-law Giribala Singh arrested by CBI after lengthy interrogation
त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल की हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल पुलिस ने सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार और बुधवार को लगातार कई घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह नई दिल्ली से सीबीआई की आधा दर्जन महिला पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के भोपाल पहुंचने के बाद गिरफ्तारी की पटकथा लिखी गई। तकरीबन शाम 6 बजे सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह का मेडिकल कराने भोपाल एम्स ले जाने के लिए घर से निकली है। 

Trending Videos




यह कार्रवाई मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा एक दिन पहले गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद की गई। त्विषा शर्मा की 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। गिरिबाला सिंह ने घटना के दो दिन बाद भोपाल जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 10वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने 15 मई को उनकी उम्र और मृतका को किए गए पैसों के ट्रांसफर का हवाला देते हुए जमानत दे दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने बुधवार को 17 पन्नों के आदेश में इस जमानत को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- किस आधार पर हाई कोर्ट ने त्विषा की सास गिरिबाला की अग्रिम जमानत खारिज की? पांच कारण

विज्ञापन

Twisha Sharma case: Mother-in-law Giribala Singh arrested by CBI after lengthy interrogation
गिरिबाला के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह दस बजे सीबीआई की विशेष टीम महिला पुलिसकर्मियों के साथ बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। समर्थ सिंह को भी लेकर सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के यहां गई थी। दोनों को कुछ देर तक आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई, इसके बाद एक टीम समर्थ सिंह को लेकर विशेष स्थान पर चली गई।

तीन बजे हो गई थी गिरफ्तारी की तैयारी
भोपाल पुलिस के सूत्रों के अनुसार सुबह दस बजे से तीन बजे तक की पूछताछ के बाद ही सीबीआई गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की पटकथा तैयार कर ली थी। तीन बजे भोपाल पुलिस आयुक्त को सूचना देकर सीबीआई ने गिरिबाला सिंह के घर के बाहर विशेष सुरक्षा टीम तैनात करने की मांग की थी। इसके बाद आनन-फानन में बागसेवनिया, मिसरोद और कटारा हिल्स थाने के पुलिसकर्मियों के साथ भारी पुलिस बल गिरिबाला सिंह के बाहर सुरक्षा में बैरिकेडिंग्स कर तैनात किया गया। सीबीआई की एक अलग टीम सुबह दस बजे से ही गिरिबाला सिंह के घर के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाकर रखी थी। 

ये भी पढ़ें- त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका
 

Twisha Sharma case: Mother-in-law Giribala Singh arrested by CBI after lengthy interrogation
गिरिबाला सिंह के घर की छत पर टीम तैनात की गई थी। - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की रिमांड पर चल रहे गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह 29 मई को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। गिरिबाला सिंह का मेडिकल कराया जा रहा है। सीबीआई की टीम 6 बजे गिरिबाला को एम्स ले जाने के लिए घर से निकल चुकी है। मेडिकल कराए जाने के बाद उन्हें आज देर शाम या कल सुबह सीबीआई की विशेष अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

मेडिकल कराकर होगी पूछताछ, कल कोर्ट में पेशी
सीबीआई सूत्रों के अनुसार गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं, इसलिए सीबीआई ने भी फूंक-फंककर कदम रख रही है। पूरी कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी गिरिबाला सिंह को है, इसलिए सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को उनके बयान और मुख्य आरोपी त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह के बयानों में विरोधाभासी पाए जाने और एम्स भोपाल की मेडिकल रिपोर्ट में मौत से पहले त्विषा शर्मा के शरीर पर चोट के निशान को प्रताड़ना सिद्ध होने के बाद गिरफ्तारी की है। सीबीआई की रिमांड पर चल रहे गिरिबाला सिंह के पति समर्थ सिंह 29 मई को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed