{"_id":"6a182ed528a07b167b0d0599","slug":"twisha-sharma-case-mother-in-law-giribala-singh-arrested-by-cbi-after-lengthy-interrogation-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Twisha Case: घर के CCTV की डेट अलग क्यों? पार्लर से फुटेज क्यों लिए? सात घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twisha Case: घर के CCTV की डेट अलग क्यों? पार्लर से फुटेज क्यों लिए? सात घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला गिरफ्तार
Thu, 28 May 2026 05:32 PM IST
Dinesh Sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Dinesh Sharma
Updated Thu, 28 May 2026 05:32 PM IST
सार
Twisha Sharma Case Update in Hindi: मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह से उनसे लंबी पूछताछ चल रही थी। बता दें कि एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज की थी।
विज्ञापन
त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल की हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल पुलिस ने सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार और बुधवार को लगातार सात घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह नई दिल्ली से सीबीआई की आधा दर्जन महिला पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के भोपाल पहुंचने के बाद गिरफ्तारी की पटकथा लिखी गई।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह दस बजे सीबीआई की टीम गिरिबालासिंह के घर पहुंची और उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, उसमें त्विषा को सीढ़ियों के सहारे छत पर जाते हुए और एक वीडियो में तीन लोग उसे पकड़कर नीचे उतारते हुए दिख रहे हैं। उस वीडियो में 11 मई की रात आठ बजे के बाद का समय दिख रहा है। सीबीआई ने गुरुवार को यहीं से गिरिबाला सिंह से सवाल करना शुरू किया। इसके बाद सीबीआई ने पूछा कि त्विषा जिस ब्यूटी पार्लर में पहुंची थी, उसका सीसीटीवी फुटेज आपने क्यों लिया। जब नव विवाहिता की आत्महत्या या संदिग्ध मौत का मामला था, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। मायके वाले आप पर आरोप लगा रहे थे, उस समय आपने ब्यूटी पार्लर का सीसीटीवी क्यों और किस हैसियत से जब्त किया। क्या यह साक्ष्यों का प्रभावित करने या छेड़छाड़ करने की श्रेणी में नहीं आता?
विज्ञापन
सीबीआई ने पूछा कि अगर त्विषा शर्मा की परिस्थिति जैसे कोई अन्य केस आपकी अदालत में पहले चल रहा होता तो आप इस तरह की हरकतों का अध्ययन करने के बाद आरोपी पक्ष में कार्रवाई करतीं या पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनातीं। इसी तरह कई सवाल सीबीआई के अधिकारी करते गए। गिरिबाला सिंह अधिकांश प्रश्नों का अपने हिसाब से जवाब देतीं गईं, लेकिन उनके कई सवालों से सीबीआई के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद उन्हें सीबीआई की डीएसपी व केस की जांच अधिकारी निशु कुशवाहा ने बताया कि आपको अब गिरफ्तार करना है। जिस परिजन को सूचना देना हो, उसे बता दीजिए। इसके बाद गिरफ्तारी की तैयारी शुरू हुई और शाम पांच बजे के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- किस आधार पर हाई कोर्ट ने त्विषा की सास गिरिबाला की अग्रिम जमानत खारिज की? पांच कारण
गिरिबाला के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
समर्थ सिंह से भी चल रही पूछताछ, दोनों से क्रॉस प्रश्न भी किए गए
गुरुवार सुबह दस बजे सीबीआई की विशेष टीम महिला पुलिसकर्मियों के साथ बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। समर्थ सिंह को भी लेकर सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के यहां गई थी। दोनों को कुछ देर तक आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई, इसके बाद एक टीम समर्थ सिंह को लेकर विशेष स्थान पर चली गई। गिरिबाला सिंह को साक्ष्य मिटाने, साक्ष्यों को प्रभावित करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोपों में फिलहाल गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली एम्स की पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद अगर कोई और बात का खुलासा होता है तो उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में उनके खिलाफ दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना व हैरासमेंट का केस दर्ज है।
गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर मौलाना आजाद नेशनल इंस्ट्टीयूट (मैनिट) में रखा है। सीबीआई दिल्ली की टीम भी मैनिट के गेस्ट हाउस में डेरा डाले हुए है। यहीं पर ही मेडिकल टीम बुलाकर गिरिबाला सिंह का मेडिकल चेकअप कराया गया। स्वस्थ होने की रिपोर्ट के बाद उनके साथ कुछ बिंदुओं पर पूछताछ की गई। इसके बाद रात करीब आठ बजे गिरिबाला सिंह को लेकर सीबीआई की टीम भोपाल सीबीआई ऑफिस पहुंची है, जहां रात को उन्हें रखा जाएगा। कल सुबह यानी शुक्रवार को उनका मेडिकल कराने के बाद भोपाल जिला अदालत में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि सीबीआई के अधिकारी उन्हें दिल्ली की विशेष अदालत में पेश करने की भी तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि केस सीबीआई की दिल्ली यूनिट ने दर्ज किया है। जांच का जिम्मा भी दिल्ली यूनिट के पास है। उनके बेटे समर्थ सिंह की कल रिमांड अवधि समाप्त हो रही है। कल उन्हें भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई मां-बेटे को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें- त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

गिरिबाला सिंह के घर की छत पर टीम तैनात की गई थी।
- फोटो : अमर उजाला
तीन बजे हो गई थी गिरफ्तारी की तैयारी
भोपाल पुलिस के सूत्रों के अनुसार सुबह दस बजे से तीन बजे तक की पूछताछ के बाद ही सीबीआई गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की पटकथा तैयार कर ली थी। तीन बजे भोपाल पुलिस आयुक्त को सूचना देकर सीबीआई ने गिरिबालासिंह के घर के बाहर विशेष सुरक्षा टीम तैनात करने की मांग की थी। इसके बाद आनन-फानन में बागसेवनिया, मिसरोद और कटारा हिल्स थाने के पुलिसकर्मियों के साथ भारी पुलिस बल गिरिबाला सिंह के बाहर सुरक्षा में बेरिकेडिंग्स कर तैनात किया गया। सीबीआई की एक अलग टीम सुबह दस बजे से ही गिरिबाला सिंह के घर के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाकर रखी थी। सीबीआई की रिमांड पर चल रहे समर्थ सिंह 29 मई को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। गिरिबाला सिंह का मेडिकल कराने की तैयारी चल रही है।
मेडिकल कराकर होगी पूछताछ, कल कोर्ट में पेशी
सीबीआई सूत्रों के अनुसार गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं, इसलिए सीबीआई ने भी फूंक-फंककर कदम रख रही है। पूरी कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी गिरिबाला सिंह को है, इसलिए सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को उनके बयान और मुख्य आरोपी त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह के बयानों में विरोधाभासी पाए जाने और एम्स भोपाल की मेडिकल रिपोर्ट में मौत से पहले त्विषा शर्मा के शरीर पर चोट के निशान को प्रताड़ना सिद्ध होने के बाद गिरफ्तारी की है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई की रिमांड पर चल रहे गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह 29 मई को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।