{"_id":"6a1e92e278b6e811de000a17","slug":"unnao-dm-cracks-down-on-criminals-five-notorious-offenders-involved-in-serious-cases-externed-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: अपराधियों पर DM का हथौड़ा, गंभीर अपराधों में संलिप्त पांच शातिर जिला बदर, आदेश उल्लंघन पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: अपराधियों पर DM का हथौड़ा, गंभीर अपराधों में संलिप्त पांच शातिर जिला बदर, आदेश उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार
Unnao News: उन्नाव प्रशासन ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत पॉक्सो व मारपीट जैसे गंभीर मामलों में लिप्त पांच अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। ये सभी अब निर्धारित अवधि तक जिले और आसपास की सीमाओं में नहीं घुस पाएंगे।
डीएम घनश्याम मीना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उन्नाव जिले में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के पांच अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश दिया है। जिला बदर घोषित अपराधियों पर पॉक्सो एक्ट, धारा 323, 325, 504, 506 समेत अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
Trending Videos
आदेश के अनुसार सभी को निर्धारित अवधि तक उन्नाव और उससे सटे जनपदों की सीमाओं से बाहर रहना होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान जारी रहेगा तथा कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हें किया गया जिला बदर
- आशीष सिंह उर्फ छोटू निवासी रसूलपुर रूरी, थाना बेहटा मुजावर।
- रंजीत, निवासी रामबख्श खेड़ा, थाना अचलगंज।
- मुहीब, निवासी उनवा, थाना सफीपुर।
- विशाल, निवासी कटहादल नारायणपुर, थाना गंगाघाट।
- शिवम लोध, निवासी कुशहरी, थाना सोहरामऊ।