सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Tier 2 Answer Key & Response Sheet out at ssc.gov.in; Raise objections till February 3

SSC CGL: सीजीएल टियर-2 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी, इस तारीख तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 01 Feb 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC CGL Tier 2 Response Sheet: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति विंडो 3 फरवरी तक खुली रहेगी।
 

SSC CGL Tier 2 Answer Key & Response Sheet out at ssc.gov.in; Raise objections till February 3
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

SSC CGL Tier 2 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGLE) के दूसरे चरण की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


एसएससी सीजीएलई टियर-1 के परिणाम के अनुसार, टियर-2 परीक्षा के लिए कुल 1.40 लाख उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें से 6,196 उम्मीदवार जेएसओ, 2,781 उम्मीदवार एसआई ग्रेड 2 और 1,31,027 उम्मीदवार अन्य पदों के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

उत्तर कुंजी के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी डैशबोर्ड पर अपलोड कर दिया है। पहले चरण में उत्तीर्ण होकर दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 3 फरवरी तक प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे। उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उन्हें प्रश्नों को चुनौती देने की भी अनुमति होगी।

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, '3 फरवरी 2026 को रात 8 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अपने-अपने उत्तर पत्रक का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त निर्धारित समय सीमा के बाद ये उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।'

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर उपलब्ध एसएससी सीजीएल प्रश्न पत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और स्व-विश्लेषण के लिए है। आयोग ने कहा, "इस संबंध में एक लिखित आश्वासन चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल में शामिल किया गया है, जो उम्मीदवारों को लॉग इन करने पर दिखाई देगा।"

परिणाम के बाद मांगी जाएगी विकल्प-सह-वरीयता

उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने पर अपना विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अंतिम परिणाम में किसी भी पद के लिए उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed