Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Seven Indian citizens released from Pakistani jails have returned home via the Attari-Wagah border
{"_id":"697f38accbf5f7fc820effb4","slug":"video-seven-indian-citizens-released-from-pakistani-jails-have-returned-home-via-the-attari-wagah-border-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाक जेल से रिहा सात भारतीय नागरिक वतन लौटे, अटारी–वाघा पर भावुक मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक जेल से रिहा सात भारतीय नागरिक वतन लौटे, अटारी–वाघा पर भावुक मिलन
पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर सात भारतीय नागरिक शनिवार को अटारी–वाघा सीमा के रास्ते सुरक्षित भारत लौट आए। सीमा पर पहुंचते ही भावुक दृश्य देखने को मिले। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही परिजनों की अपने अपनों से मुलाकात हुई, खुशी के आंसू छलक पड़े। कई परिवारों ने ढाई साल बाद अपने प्रियजनों को सकुशल देखकर राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार रिहा हुए सात भारतीय नागरिकों में चार फिरोजपुर जिले के, एक जालंधर, एक लुधियाना और एक उत्तर प्रदेश का निवासी है। इनमें लुधियाना जिले के गांव परजियां बिहारीपुर के रतनपाल सिंह और हरिंदर सिंह भी शामिल हैं, जो लगभग ढाई साल बाद अपने घर लौटे हैं। दोनों युवक विवाहित हैं और दिहाड़ी मजदूरी व खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सीमा पर मौजूद उनके बच्चों ने जब अपने पिता को देखा तो वे भावुक हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।