{"_id":"697f30e4b6bcf728310533e4","slug":"video-police-interference-in-the-circumambulation-of-sri-darbar-sahib-is-condemnable-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में पुलिस की दखलअंदाजी निंदनीय- ज्ञानी रघबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में पुलिस की दखलअंदाजी निंदनीय- ज्ञानी रघबीर सिंह
सच्चखंड श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों द्वारा घुसकर कुछ युवकों को उठाने की कोशिश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी एवं जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इसे मर्यादा के विरुद्ध करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से संगतों के मन में डर और असुरक्षा की भावना पैदा होती है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों कुछ पुलिस कर्मी बिना पूर्व सूचना के श्री हरिमंदर साहिब परिसर में दाखिल हुए और कुछ युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। मौके पर तैनात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टास्क फोर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मियों को हिरासत में ले लिया और एक कमरे में बंद कर दिया।
जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि श्री हरिमंदर साहिब संपूर्ण मानवता के लिए आस्था और आध्यात्मिक शांति का केंद्र है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु नतमस्तक होने आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को कोई कार्रवाई करनी भी हो, तो पहले एसजीपीसी और प्रबंधन को विश्वास में लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति की गई ऐसी कार्रवाई मर्यादा का उल्लंघन है।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती दोहराई नहीं जानी चाहिए। घटना के बाद पंथक हलकों में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।