{"_id":"697ee6f8b70552878109f97a","slug":"video-rayabral-ma-saugdhaka-kanara-khaugdha-dapara-ma-pachha-sa-ghasa-taraka-hamagarada-ka-mata-calka-kalnara-gabhara-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुसा ट्रक, होमगार्ड की मौत... चालक-क्लीनर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुसा ट्रक, होमगार्ड की मौत... चालक-क्लीनर गंभीर
यूपी के रायबरेली में रविवार सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से आ रहा ट्रक घुस गया। हादसे में ट्रक में सवार होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ रोड पर लालबेग का पुरवा बहाई मोड़ के पास हुआ। बताया गया कि प्रतापगढ़ निवासी ट्रक चालक फैसल अख्तर (30), प्रतापगढ़ के ही निवासी क्लीनर अनस (21) और रायबरेली के खींरो थाना क्षेत्र के परसादखेड़ा सगुनी निवासी होमगार्ड रामनाथ यादव (55) को बैठाकर लालगंज की तरफ आ रहे थे।
बहाई मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा दूसरे डंपर की बॉडी में बुरी तरह फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए उसे हटाया गया। पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया।
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही होमगार्ड के घर में कोहराम मच गया। वहीं, चालक का बायां पैर कट गया है। क्लीनर के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक रामनाथ यादव कोतवाली नगर थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। ड्यूटी पूरी करके वह ट्रक से घर लौट रहे थे। परिवारी लोगों ने बताया कि वह रोज बस और ट्रेन से आवागमन करते थे। कभी कभार वाहनों में लिफ्ट लेकर आते थे। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पत्नी कांति देवी, बेटे लवकुश व अंशु बेटियां ज्योति और सुधा रो-रो कर बेहाल है। बेटे लवकुश का विवाह हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।